DRDO LRAShM Hypersonic Missile| Drdo LR-AShM Hyspersonic Missile News| एक ही फायर, दहल जाएंगे मुल्तान और पेशावर! मार भी हाइपरसोनिक वाली पड़ेगी, गजब है भारत की ये मिसाइल

Share to your loved once


DRDO Hypersonic Missile: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड भारतीय सेनाएं एक से बढ़कर एक हथियारों की झांकी प्रस्तुत करेंगी. मगर, इसमें डीआरडीओ द्वारा विकसित एक हाइपरसोनिक मिसाइल की चर्चा हो रही है. 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर एक ऐसा हथियार गरजने वाला है, जिसकी झलक भर से दुश्मन देशों के खेमों में खलबली मचनी तय है. हम बात कर रहे हैं डीआरडीओ (DRDO) के उस ब्रह्मास्त्र की, जो हवा से भी तेज बातें करता है, जिसका निशाना इतना अचूक है कि दुश्मन के रडार उसे पकड़ने से पहले ही राख का ढेर बन जाएंगे.

भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस बार परेड में अपनी ‘लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल’ (LR-AShM) को प्रदर्शित कर रहा है. इस मिसाइल की खासियत ये है कि यह मिसाइल न केवल समंदर में दुश्मन के जहाजों को डुबोने की ताकत रखती है, बल्कि इसकी टेक्नोलॉजी इसे जमीनी लक्ष्यों के लिए भी उतना ही घातक बनाती है

दहाड़ से कांपेंगे दुश्मन

भारत की इस नई मिसाइल की मारक क्षमता और इसकी रेंज इतनी घातक है कि भारत की सीमाओं के भीतर से ही यह दुश्मन के सबसे सुरक्षित ठिकानों को पलक झपकते ही मिट्टी में मिला सकती है. इसकी 1,500 किलोमीटर की अचूक मार भारतीय समुद्री तटों से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में किसी भी बड़े युद्धपोत या एयरक्राफ्ट कैरियर को तबाह करने के लिए काफी है. वहीं, इसकी रेंज पाकिस्तान के मुल्तान और पेशावर जैसे शहरों के साथ-साथ चीन के कई प्रमुख हिस्सों को भी अपनी जद में लेने में सक्षम है.

इसकी मारक क्षमता 1500 किलोमीटर तक है. इसे और एडवांस करते हुए इसकी मारक क्षमता 3500 किलोमीटर तक करने की तैयारी चल रही है. (एआई इमेज)

3500 किलोमीटर तक बढ़ेगा रेंज

रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इसकी ताकत में अभी और भी इजाफा किया जाएगा. वैज्ञानिक इसकी रेंज बढ़ाने में लगे हैं. इसके एडवांस वेरिएंट्स की रेंज को बढ़ाकर 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक करने पर काम चल रहा है, जिससे भारत की ‘डेटरेंस’ क्षमता और भी मजबूत हो जाएगी.

डीआरडीओ की ‘लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल’ (LR-AShM) . (पीटीआई)

मौत की नई परिभाषा

इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी इसकी गति है. LR-AShM केवल तेज नहीं है, यह ‘अकल्पनीय’ रूप से तेज है. यह हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि से 5 गुना ज्यादा तेज श्रेणी की है. अगर जांच की डेटा पर बात करें तो यह मिसाइल Mach 6 से Mach 9 तक की रफ्तार पकड़ लेती हैं. यदि हम इसकी गणित समझें, तो Mach 6 की गति पर, यह मिसाइल अपनी पूरी रेंज (1500 किमी) को केवल 15 मिनट में तय कर सकती है. दुश्मन के पास सोचने, समझने या एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय करने का समय ही नहीं बचेगा.

रडार को चकमा देने की सक्षमता

पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलें एक तय परवलयाकार रास्ते (Parabolic Path) पर चलती हैं, जिससे रडार के लिए उनका अनुमान लगाना आसान होता है. लेकिन LR-AShM का खेल बिल्कुल अलग है. यह मिसाइल बूस्ट-ग्लाइड आर्किटेक्चर (Boost-Glide Architecture) पर काम करती है. एक दो-चरणीय सॉलिड फ्यूल रॉकेट पेलोड को ऊंचाई पर ले जाता है, जिसके बाद एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) अलग होकर लक्ष्य की ओर गोता लगाता है. यह ग्लाइड व्हीकल हवा की सतह पर ‘सर्फिंग’ करते हुए चलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत दुश्मनों के रडार को छकाना (Maneuverability) है. यह अपनी उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदल सकती है, जिससे इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन हो जाता है.

एयरक्राफ्ट कैरियर किलर

चीन और अन्य देश हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में यह मिसाइल भारत के लिए ‘ट्रम्प कार्ड’ है. डीआरडीओ के अनुसार, इसे दुनिया के किसी भी क्लास के युद्धपोत को डुबोने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें पूरी तरह से स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियां और उच्च सटीकता वाले सेंसर पैकेज लगे हैं, जो स्थिर और गतिमान (Moving) दोनों प्रकार के लक्ष्यों को सटीक तरीके से पहचान कर मार गिराने में सक्षम हैं. यह मिसाइल सील्ड कैनिस्टर से ‘कोल्ड-लॉन्च’ होती है, जिससे इसकी सुरक्षा और मोबिलिटी (सड़क मार्ग से कहीं भी ले जाने की क्षमता) बढ़ जाती है.

स्वदेशी गौरव का प्रतीक

रक्षा मंत्रालय ने गर्व से कहा है कि यह अपनी तरह की पहली मिसाइल है जो पूरी तरह भारत में बनी है. गणतंत्र दिवस परेड में इसका प्रदर्शन न केवल भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत अब हाइपरसोनिक क्लब के उन चुनिंदा देशों (अमेरिका, रूस, चीन) में शामिल है, जिनके पास युद्ध की दिशा बदलने वाली तकनीक मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP