वो खूबसूरत हसीना, जिसे विरासत में मिली एक्टिंग, विवादों के चलते गंवा दिया सुनहरा करियर

Share to your loved once


Last Updated:

विरासत में मिले स्टारडम के बावजूद एक्ट्रेस आज बड़े पर्दे से गायब हैं. उनकी कहानी इस बात की गवाह है कि सिनेमा की दुनिया में टिके रहने के लिए केवल एक बड़े नाम की नहीं, बल्कि अनुशासन और सही बर्ताव की भी उतनी ही जरूरत होती है.

ख़बरें फटाफट

वो खूबसूरत हसीना, जिसे विरासत में मिली एक्टिंग, विवादों के चलते गंवाया करियरएक्ट्रेस की मां और नानी भी हीरोइन थीं. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में हर साल सैकड़ों चेहरे अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन कुछ ही अपनी पहचान बना पाते हैं. रिया सेन एक ऐसा ही नाम हैं, जिनके पास महान अभिनेत्री नानी सुचित्रा सेन और मां मुनमुन सेन जैसी विरासत थी. इसके बावजूद, रिया वह मुकाम हासिल नहीं कर सकीं जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी. 24 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने वाली रिया का सफर जितना फिल्मी रहा, उससे कहीं ज्यादा विवादित रहा.

रिया ने महज 10 साल की उम्र में 1991 की फिल्म ‘विषकन्या’ में एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था. बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म ‘ताजमहल’ से शुरुआत की. बाद में उन्होंने ‘स्टाइल’, ‘झंकार बीट्स’ और ‘शादी नं. 1’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं. रिया ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल और मलयालम सिनेमा में भी हाथ आजमाया, लेकिन सफलता उनसे कोसों दूर रही.

विवादों का साया
रिया सेन की फिल्मों से कहीं ज्यादा चर्चा उनके विवादों की रही. उनके करियर का सबसे बुरा दौर तब आया जब अभिनेता अश्मित पटेल के साथ उनका एक एमएमएस लीक हुआ, जिसने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. इसके अलावा, एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान उनकी मौजूदगी ने भी उनकी इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया.

सेट पर बदसलूकी और ‘टैंट्रम्स’ की खबरें
इंडस्ट्री में रिया को उनके ‘टैंट्रम्स’ (नखरे) के लिए जाना जाता था. खबरों के मुताबिक, वे सेट पर स्टाफ और क्रू मेंबर्स के साथ अक्सर बदतमीजी करती थीं. उनके इस व्यवहार और अनप्रोफेशनल रवैये के कारण धीरे-धीरे निर्माताओं ने उन्हें फिल्में ऑफर करना बंद कर दिया. विरासत में मिला टैलेंट पर उनके विवाद भारी पड़ने लगे.

चर्चा में रहा निजी जीवन
बिपाशा बसु से पहले रिया ने जॉन अब्राहम को डेट किया था. चर्चा तो यहां तक थी कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन करियर को प्राथमिकता देते हुए वे अलग हो गए. बुकर पुरस्कार विजेता लेखक सलमान रुश्दी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने सबको चौंका दिया था. उनका नाम क्रिकेटर युवराज सिंह और श्रीसंत के साथ भी जुड़ा. साथ ही अश्मित पटेल और अक्षय खन्ना के साथ भी उनके संबंधों की काफी चर्चा रही.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

वो खूबसूरत हसीना, जिसे विरासत में मिली एक्टिंग, विवादों के चलते गंवाया करियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP