धनु राशि वालों को आज मिलेगा धन, वैभव और समृद्धि, लव लाइफ में आ सकती है दूरी, बच्चों की सेहत पर रखें निगाह

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 24 january 2026: जहां आर्थिक मामलों में धनु राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है, वहीं लव लाइफ के मामले में आज आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपका अपने प्रिय व्यक्ति से अलगाव हो सकता है.

धनु राशि वालों को आज मिलेगा धन, वैभव और समृद्धि, लव लाइफ में आ सकती है दूरीएआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो

जमुई. 24 जनवरी 2026 के दिन वरिष्ठ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका फायदा सभी राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा सूर्य से तीसरे भाव में रहेंगे. इसके साथ ही सूर्य मकर राशि में स्थित है, जिस कारण इस योग का निर्माण हो रहा है. इस योग से विभिन्न राशि के जातकों को कई फायदे होंगे. उन्होंने बताया कि इसका असर धनु राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा. धनु राशि की जातकों को आज धन, वैभव, समृद्धि की प्राप्ति होगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति बदलने वाली है. सबसे खास आज का दिन आपके लिए आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा. आज आपकी कार्यशाली देखकर आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा किए बगैर नहीं रह सकेंगे. आज के दिन लोग आपके वशीभूत होकर आपकी तारीफ करेंगे.

ससुराल पक्ष से प्राप्त हो सकता है धन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज उनके ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है. कारोबारी को आज के दिन अच्छा लाभ होगा. आज आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं, जिस कारण आपको पैसा मिल सकता है. आज के दिन आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है. अगर आपका पैसा किसी जगह पर लंबे समय से फंसा हुआ है, आज के दिन आपको वह वापस मिल सकता है. इतना ही नहीं आज और भी विभिन्न स्रोत से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है. उन्होंने बताया कि नौकरी करने वाले लोगों को आज प्रमोशन मिलने वाला है. आज लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. आप अपनी कार्यशाली के कारण काफी लोकप्रिय होंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

लव के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जहां आर्थिक मामलों में धनु राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है, वहीं लव लाइफ के मामले में आज आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि वालों का अपने प्रिय व्यक्ति से अलगाव हो सकता है. इस कारण आप मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. सेहत के मामले में भी आज धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.

ज्योतिषाचार्य ने यह भी बताया कि आज धनु राशि के जातकों के बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है. इस कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज के दिन वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको केसर का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए. ऐसा करने से आपकी यात्रा सफल हो सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक पांच रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि वालों को आज मिलेगा धन, वैभव और समृद्धि, लव लाइफ में आ सकती है दूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP