Benefits of Spring Onion: सर्दियों का सुपरफूड हरी प्याज, जानें सेवन के फायदे

Share to your loved once


Last Updated:

Hara pyaz khane ke fayde: सर्दियों में हरी सब्जियां कई तरह की मिलती हैं. वैसे, हर किसी के घर में हर दिन लाल प्याज का खूब इस्तेमाल सब्जी, सलाद आदि में होता है. क्या कभी आप सर्दियों में हरी प्याज बाजार से खरीद कर लाते हैं? काफी लोग हरी प्याज की सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं. दरअसल, ये न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. पाचन को सही करती है. विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर होती है. जानिए, हरी प्याज के सेहत लाभ.

green onion benefits

सर्दियों में हरी सब्जियों की बहुतायत होती है, क्योंकि सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा हरी सब्जियों की पैदावार होती है. सर्दियों में हरी प्याज बाजार में आसानी से मिल जाती है और हर घर में इसकी सब्जी को बड़े चाव से खाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हरे प्याज की सब्जी सिर्फ मुंह का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि पाचन को भी सही करती है और विटामिन सी और के से भरी है.

हरे प्याज की पत्तियों से लेकर डंठल तक गुणकारी होती हैं और आधुनिक पोषण विज्ञान और आयुर्वेद, दोनों ही इसे सर्दियों के लिए एक अनिवार्य औषधि मानते हैं. सर्दियों के मौसम में शरीर बहुत संवेदनशील हो जाता है और सर्द हवा लगते ही संक्रमण की चपेट में आ जाता है. संक्रमण होने पर डॉक्टर एंटीबायोटिक दवा का उपयोग करने की सलाह देते हैं, लेकिन हरी प्याज में पहले से ही ये गुण मौजूद हैं.

हरी प्याज में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं. यह फेफड़ों में जमे कफ को साफ करने और श्वसन मार्ग की सूजन को कम करने में सहायक है. इतना ही नहीं, बल्कि ये शरीर को गर्म रखने में भी मदद करती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेद के अनुसार, हरी प्याज की तासीर गर्म होती है. ऐसे में ठंड के दिनों में इसके सेवन से शरीर का आंतरिक तापमान स्थिर और संतुलित रहता है. बाहर की सर्द हवा भी शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाती. हरी प्याज में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इसे एक ‘सुपरफूड’ की श्रेणी में शामिल करते हैं. विटामिन के हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है. उन्हें क्षीण होने से रोकता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं.

हरी प्याज रक्त में थक्के बनने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से बनाए रखती है. चोट लगने पर थक्के बनना बेहद जरूरी प्रक्रिया है. ऐसा ना होने पर शरीर से खून बहना बंद नहीं होगा और व्यक्ति की जान भी जा सकती है. इसके साथ ये भी जरूरी है कि रक्त गाढ़ा न हो.

हरी प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो सर्दियों में कमजोर पड़ रही इम्यूनिटी को सहारा देता है. विटामिन सी बालों से लेकर त्वचा के लिए भी जरूरी है. ये शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है. इसके अलावा, हरी प्याज में ‘एलिसिन’ नामक तत्व भी होता है, जो रक्त में जमने वाले और दिल को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करता है.

spring onion

हरी प्याज की सब्जी बनाकर आप खा सकते हैं. इसे सलाद में भी काटकर डाल सकते हैं. कुछ लोग हरी प्याज का इस्तेमाल गार्निशिंग के तौर पर भी करते हैं. इसका सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता है, लेकिन इसे ज्यादा पकाने से बचें.

homelifestyle

Benefits of Spring Onion: सर्दियों का सुपरफूड हरी प्याज, जानें सेवन के फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP