खेत में उगाया ऐसा पेड़ जो हर महीने देगा 50000 का चेक! कृषि एक्सपर्ट से जानें ‘जादुई’ प्रजाति का राज – News18 हिंदी
Agriculture Tips: झारखंड की राजधानी रांची के किसान अब पपीते की खेती को ‘एटीएम’ की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. कृषि एक्सपर्ट निलेश के अनुसार, पपीते की ‘सीओ 3-4’ (CO 3-4) प्रजाति अपनाकर किसान एक एकड़ जमीन से हर महीने ₹50,000 तक की बंपर कमाई कर रहे हैं. इस उन्नत किस्म के एक ही पेड़ से साल भर में 40 से 50 फल प्राप्त होते हैं. सफलता के दो ‘गोल्डन रूल्स’ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस फसल से लगातार इनकम के लिए दो बातों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. पहला, इन पौधों को भारी मात्रा में पोषण की जरूरत होती है. दूसरा, पौधों को पानी मिलना जरूरी है. महज 3-4 महीने के इंतजार के बाद फसल तैयार हो जाती है. किसान इस ’12 महीने फल’ वाले मॉडल से अपनी आर्थिक स्थिति बदल रहे हैं.
