गहरे सवालों को कुरेदती ‘अस्सी’, खून से लथपथ तापसी पन्नू का इंटेंस लुक, दिल जीत रहा मोशन पोस्टर

Share to your loved once


Last Updated:

अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू समेत कई सितारे हैं, जिसके मोशन पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह कोर्टरूम थ्रिलर 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

गहरे सवालों को कुरेदती 'अस्सी', खून से लथपथ तापसी पन्नू का इंटेंस लुक‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: अनुभव सिन्हा संजीदा किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं. डायरेक्टर अब अपनी अगली फिल्म ‘अस्सी’ से दर्शकों को झकझोरने के लिए तैयार हैं, जिसका मोशन पोस्टर लोगों का दिल जीत रहा है. यह न केवल शानदार स्टार कास्ट की झलक दिखाता है, बल्कि उन कड़वे सामाजिक सवालों की ओर भी इशारा करता है जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.

‘अस्सी’ में तापसी पन्नू अहम किरदार में नजर आ रही हैं, जिनका खून से लथपथ चेहरा दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है. फिल्म ने अपने प्रचार से ही एक नया इतिहास रच दिया है. दरअसल, फिल्म के एक पोस्टर में बताया गया है कि लेखक, क्रू का ‘सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाला मेंबर’ है. भारतीय सिनेमा में शायद यह पहली बार है जब किसी फिल्म ने स्टूडियो, निर्देशक या बड़े सितारों से पहले अपने लेखक को इतनी अहमियत दी है. यह साफ संकेत है कि फिल्म की कहानी और उसका लेखन ही इसकी असली ताकत है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP