केरल में बड़ा खेल, Twenty20 पार्टी ने NDA से मिलाया हाथ, अब वामपंथियों के गढ़ में बीजेपी संग खेलेगी चुनावी मैच – twenty20 party in Kerala joins NDA bjp just before assembly election

Share to your loved once


Last Updated:

Kerala News: केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कॉरपोरेट बैक्‍ड Twenty20 पार्टी ने NDA से हाथ मिला लिया है. इसका मतलब यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की चर्चित पार्टी अब भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

केरल में बड़ा खेल, वामपंथियों के गढ़ में Twenty20 पार्टी ने NDA से मिलाया हाथKerala News: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले Twenty20 पार्टी ने NDA से हाथ मिला लिया है.

Kerala News: केरल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कॉरपोरेट समर्थित क्षेत्रीय पार्टी Twenty20 ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की घोषणा कर दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में Twenty20 के प्रदेश अध्यक्ष साबू एम. जैकब का गठबंधन में स्वागत किया. साबू जैकब ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन राजनीति से दूरी बनाए रखने की अपनी दशक पुरानी नीति को छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ, यूडीएफ, एसडीपीआई और वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के कथित गठजोड़ से Twenty20 को लगभग अस्तित्व का संकट झेलना पड़ा. पार्टी अपने चार में से दो पंचायत क्षेत्रों में हार गई, हालांकि नए इलाकों में उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

जैकब ने कहा कि स्थानीय चुनावों के दौरान पार्टी के खिलाफ जिस तरह का माहौल बना, वह उनके लिए आंखें खोलने वाला अनुभव रहा. उन्होंने दावा किया कि Twenty20 की विकास की सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से मेल खाती है. उन्‍होंने कहा कि हमारे अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश करने वाले राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ हमें मजबूत सहयोगियों की जरूरत थी और एनडीए से बेहतर विकल्प हमें नहीं मिला. उन्होंने केरल की राजनीति में एलडीएफ-यूडीएफ द्विध्रुवीय व्यवस्था को राज्य के विकास में बाधक बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों से भरी राजनीति के चलते पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए राज्य छोड़ने को मजबूर हैं. जैकब ने आरोप लगाया कि केरल निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल नहीं रहा है और एलडीएफ सरकार की कथित शत्रुतापूर्ण नीतियों के कारण उन्हें अपना गारमेंट व्यवसाय आंशिक रूप से तेलंगाना स्थानांतरित करना पड़ा, जहां उन्होंने 50,000 रोजगार सृजित किए.

क्‍या बोली बीजेपी?

जैकब ने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में Twenty20 का प्रदर्शन कमजोर नहीं रहा, बल्कि पार्टी का वोट शेयर 9 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया और वह कोल्लम तथा पलक्कड़ में एक निर्णायक तीसरी शक्ति के रूप में उभरी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ट्वेंटी20 के एनडीए में शामिल होने से केरल में गठबंधन का विस्तार तेज होगा. उन्होंने बताया कि साबू जैकब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरुवनंतपुरम दौरे के दौरान मंच साझा करेंगे.

NDA की तैयारी

इससे पहले, जनाधिपत्य संरक्षण समिति (जेएसएस) के एक धड़े ने भी एनडीए में शामिल होने की घोषणा की. हालांकि, जेएसएस के प्रदेश सचिव राजन बाबू ने पार्टी में विभाजन से इनकार करते हुए कहा कि पूर्व विधायक ए.वी. थमराक्षण को पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे एनडीए और भाजपा की तैयारी बताई जा रही है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homenation

केरल में बड़ा खेल, वामपंथियों के गढ़ में Twenty20 पार्टी ने NDA से मिलाया हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP