South africa T20 World Cup squad updates: टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका पर चोट की मार… 2 प्लेयर्स हुए बाहर

Share to your loved once


Last Updated:

South africa T20 World Cup squad updates: टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पर चोट की मार पड़ी है. टोनी डी जोरजी और डोनोवन फेरेरा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह उभरते हुए बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और रेयान रिकल्टन को साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका पर चोट की मार... 2 खिलाड़ी हुए बाहरदक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में दो बदलाव.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अभी शुरू भी नहीं हुआ कि खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है. रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में चोटिल टोनी डी जोरजी और डोनोवन फेरेरा की जगह लिया गया है. डी जोरजी को पिछले साल भारत दौरे के दौरान दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जबकि फेरेरा मौजूदा एसए20 टूर्नामेंट में चोटिल हो गए.

दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से भी बाहर हैं. पिछली बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को डेविड मिलर की उपलब्धता को लेकर भी चिंता है. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान में कहा कि डी जोरजी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं, इसलिए वह टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे.

दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में दो बदलाव.

फेरेरा को 17 जनवरी को जॉबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मैच में बाईं कॉलरबोन में फ्रैक्चर हुआ, उनकी जगह रिकेल्टन और स्टब्स को टीम में लिया गया है. डेविड मिलर भी एसए20 के नॉकआउट मैचों से बाहर हैं. मिलर को 19 जनवरी को पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए एडडक्टर मसल में चोट लगी थी, इसलिए वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मिलर की जगह रुबिन हर्मन को टीम में लिया गया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए मिलर की उपलब्धता उनकी फिटनेस जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी.

दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपडेटेड टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका पर चोट की मार… 2 खिलाड़ी हुए बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP