‘रोज पेटल’ चाय का राज! गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां फ्रेश फील कराएंगी, स्वाद तो मुंह लग जाएगा, जानें रेसिपी – Chhattisgarh News
Last Updated:
Rose Petal Tea Recipe: गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां, लेमन ग्रास, दूध से बनने वाली इस चाय की बात ही कुछ और है. इसका स्वाद आपके मुंह लग जाएगा. एक कप आपको तरोताजा फील कराएगी. जानें इस रेसिपी का पूरा सीक्रेट
Rose Petal Tea: आपने चाय तो पी होगी, लेकिन क्या आपने Rose Petal यानी गुलाब की पंखुड़ियों वाली चाय की चुस्की ली है? अगर आप रोज पेटल से बनी चाय पिएंगे, तो आपको बार-बार पीने का मन करेगा, क्योंकि इस चाय का स्वाद ही लाजवाब होता है. रोज पेटल चाय दूध में पिंक रोज के फूल और लेमन ग्रास डालकर बनाई जाती है. लेमन ग्रास डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. रोज पेटल चाय बनाना बेहद आसान है.
आप कुछ ही मिनटों में इस चाय को बना सकते हैं. इस चाय को पीने के बाद आपको अलग तरह की ताजगी का एहसास होगा. आप घर आए मेहमानों और घर के लोगों को रोज़ पेटल से बनी इस चाय का स्वाद चखाकर दिल जीत सकते हैं. यह चाय एसिडिटी और कब्ज में राहत देती है. पाचन तंत्र को मजबूत करती है. खून साफ करने में सहायक है और मुंहासे व दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है.
रोज पेटल चाय बनाने के लिए सामग्री
पानी: तीन कप
चायपत्ती: एक चम्मच
लेमन ग्रास: आधा चम्मच
गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां: पांच
दूध: एक कप
रोज पेटल चाय बनाने की विधि
रोज पेटल चाय बनाने के लिए दो-तीन कप पानी उबाल लीजिए. जब पानी उबलने लगे, तो इसमें एक चम्मच चाय पत्ती डालकर उबालिए. जब चाय पत्ती अच्छे से उबल जाए तो अब इसमें स्वादानुसार शक्कर डालिए. शक्कर घुल जाने के बाद इसमें लेमन ग्रास के पत्ते डाल दीजिए. फिर इसमें गुलाब के फूल की पंखुड़ियां डालकर उबालिए. पांच मिनट बाद इसमें एक कप दूध डालकर उबाल लें. लगभग पांच मिनट उबालने के बाद इसे उतार लीजिए. अब तैयार है रोज पेटल चाय. आप इसे एक कप में चाय को डालकर गुलाब की दो तीन पंखुड़ी डाल के सर्व कर सकते हैं. इससे यह चाय दिखने में भी यूनिक लगेगा और स्वाद तो आपके मुंह लग जाएगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें