ghaziabad wife cut husband tongue | fir lodged | domestic violence | up police action | अब मोटी सेलरी वाले लड़के से शादी होगी… पति की जीभ काटने वाली पत्नी का कबूलनामा, चेहरे पर दिखी कातिल मुस्कान

Share to your loved once


गाजियाबाद क्राइम न्यूज: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है. यहां एक पत्नी ने मामूली विवाद में अपने ही पति के साथ ऐसी दरिंदगी की कि सुनने वालों की रूह कांप जाए. गाजियाबाद की संजयपुरी कॉलोनी में रहने वाली ईशा नाम की महिला ने सोमवार रात को खाने को लेकर हुए झगड़े का बाद रात में बिस्तर पर सोते वक्त लिया. पत्नी ने पति विपिन की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेल जाने के बावजूद महिला के चेहरे पर पछतावे की एक भी लकीर नहीं दिखी, वह मुस्कुराती बोली अब मेरी शादी अच्छी कमाई करने वाले लड़के से होगी.

यह पूरी घटना सोमवार रात की है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संजयपुरी कॉलोनी में रहने वाले विपिन और उसकी पत्नी ईशा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी. सोमवार रात को विवाद की शुरुआत भोजन बनाने को लेकर हुई. विपिन ने खाने में कुछ कमी निकाली, जिस पर ईशा भड़क गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. ईशा का आरोप है कि विपिन अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. इसी मारपीट के दौरान गुस्से में आकर ईशा ने विपिन का जीभ काट लिया.

लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

विपिन की चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. कमरे का नजारा देखकर सबकी आंखें फटी रह गईं. विपिन बुरी तरह लहूलुहान होकर तड़प रहा था. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल विपिन मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि जीभ पर गहरा घाव होने और काफी खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर है और वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है.

पुलिस जांच और महिला का चौंकाने वाला बयान

घटना की सूचना मिलते ही मोदीनगर थाने की पुलिस सक्रिय हुई. एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला ईशा को गिरफ्तार कर लिया. जब महिला पुलिसकर्मियों ने ईशा से पूछताछ की, तो उसने जो दलीलें दीं, उन्हें सुनकर अधिकारी भी चकित रह गए. ईशा को अपनी इस हरकत पर कोई पछतावा नहीं था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के बिना जबरदस्ती कराई गई थी.

पति को लेकर कही ये बात

ईशा ने पति के प्रति अपनी नफरत जाहिर करते हुए कहा, ‘मेरा पति न तो अच्छी कमाई करता है और न ही वह साफ-सफाई से रहता है. वह कई-कई दिनों तक नहाता भी नहीं है.’ ईशा ने आगे बताया कि उसे उम्मीद थी कि उसकी शादी किसी अमीर और अच्छे दिखने वाले लड़के से होगी, लेकिन उसे विपिन जैसा पति मिला जो रोज खाने में कमियां निकालता था और मारपीट करता था. मोदीनगर थाने में हिरासत के दौरान ईशा के चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कान थी, जिसने पुलिस को भी असहज कर दिया.

कानूनी कार्रवाई और कोर्ट का रुख

पुलिस ने ईशा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मंगलवार को पुलिस ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. एसीपी अमित सक्सेना ने मीडिया को बताया कि महिला का चालान कर दिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब विपिन की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट में चोट की गंभीरता के आधार पर मामले में और भी कड़ी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं.

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामले में ‘गंभीर चोट पहुंचाने’ (Grievous Hurt) की धाराओं के तहत आरोपी को लंबे समय तक जेल की सजा हो सकती है. पुलिस इस मामले में आसपास के पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान भी दर्ज कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इस वारदात के पीछे कोई और पुरानी रंजिश या बड़ी साजिश तो नहीं थी. फिलहाल, ईशा जेल की सलाखों के पीछे है और विपिन अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP