नाश्ते में कुछ खास चाहिए? ट्राई करें कुरकुरी हरे मटर की कचौड़ी
Last Updated:
सर्दियों के मौसम में हरे मटर से बनने वाली कचौड़ी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. कुरकुरी बाहर से और मसालेदार अंदर से यह कचौड़ी नाश्ते या शाम की चाय के साथ खास तौर पर पसंद की जाती है. हरे मटर, आलू और देसी मसालों से तैयार यह आसान रेसिपी घर पर बाजार जैसा स्वाद देती है और चटनी या सब्जी के साथ इसका मजा दोगुना हो जाता है.

हरे मटर की कचौड़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है, जो हरे मटर, आटा और मसालों से बनाई जाती है. यह व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पौष्टिक भी है. हरे मटर की कचोरी बनाने के लिए आपको कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है, जैसे कि हरा मटर, आलू, तेल, जीरा, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक.

हरे मटर की कचोरी बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है. सबसे पहले, आप गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी जीरा, हींग, डालकर फिर उसमें हरा मटर उसमें थोड़ी सी नमक डालकर उसको कोई बर्तन से ढक कर पकने दें. जब मटर पक जाए तो उसमें मैश किए हुए आलू को डालकर उसमे थोड़ी सी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाकर पकने दें.

फिर एक बर्तन में गेहूं का आटा ले और उसमें थोड़ी सी नमक, अजवाइन डालकर पानी के साथ अच्छे से गूथ ले. फिर उसे एक घंटे के लिए मैरिनेड करने के लिए आधा छोड़ दें. फिर एक लोई बनाएं उसमें तैयार किए हुए मटर का चोखा डालकर उसे बेलन के सहारे बेलकर रखें. फिर गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी रिफाइन डालकर उस पूरी को अच्छे से पकने दे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

1 कप हरा मटर, 1 आलू, 2 कप गेहूं का आटा, 1/4 कप तेल, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच अजवाइन.

गैस चूल्हा पर एक कढाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उसमें थोड़ी सी जीरा, हींग, डालकर फिर उसमें हरा मटर उसमें थोड़ी सी नमक डालकर उसको कोई बर्तन से ढक कर पकाने दें. जब मटर पक जाए तो उसमें मैश किए हुए आलू को डालकर उसमे थोड़ी सी हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाकर पकने दें. फिर एक बर्तन में गेहूं का आटा ले और उसमें थोड़ी सी नमक, अजवाइन डालकर पानी के साथ अच्छे से गूथ ले. फिर उसे एक घंटे के लिए मैरिनेड करने के लिए आधा छोड़ दें.

फिर एक लोई बनाएं उसमें तैयार किए हुए मटर का चोखा डालकर उसे बेलन के सहारे बेलकर रखें. फिर गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी रिफाइन डालकर उस पूरी को अच्छे से पकने दें. इस तरह आपकी हरे मटर की कचौड़ी पूरी तरह तैयार है. इसे चटनी और सब्जी के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद आपको लाजवाब कर देगा.