6 महीनों में तीसरी बार पीएम मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति से बात, टाइमिंग बेहद महत्वपूर्ण
Last Updated:
India Brazil Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच भारत-ब्राजील साझेदारी, ग्लोबल साउथ और ट्रंप टैरिफ पर चर्चा हुई. लूला फरवरी 2026 में भारत आने वाले हैं..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा. (Reuters)टैरिफ पर तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया. इस बातचीत में ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने और ट्रंप प्रशासन की आर्थिक नीतियों से निपटने पर भी चर्चा हुई. पिछले छह महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लूला के बीच यह तीसरी सीधी बातचीत है. इस बातचीत की टाइमिंग बहुत महत्वपूर्ण है.
बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच संबंध बेहद मजबूत दौर में हैं. पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई. हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में आई मजबूत गति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है. ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा करीबी सहयोग महत्वपूर्ण है. मैं जल्द ही भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.
Glad to speak with President Lula. We reviewed the strong momentum in the India-Brazil Strategic Partnership, which is poised to scale new heights in the year ahead. Our close cooperation is vital for advancing the shared interests of the Global South. I look forward to welcoming…