कम पैसों में घर चाहिए? कानपुर के ये कॉलोनियां हैं परफेक्ट विकल्प, 3000 से कम में कमरे उपलब्ध

Share to your loved once


Last Updated:

कानपुर सिर्फ औद्योगिक नगरी ही नहीं, बल्कि शिक्षा का भी बड़ा केंद्र है. यहां हर साल आसपास के जनपदों से लोग पढ़ाई और रोजगार के लिए आते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कानपुर में कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां कम पैसों में कमरे आसानी से मिल जाते हैं और जहां से पढ़ाई और काम दोनों संभालना आसान होता है? आइए जानें ऐसे इलाकों के बारे में, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं.

कल्याणपुर

कानपुर महानगर का कल्याणपुर रहने के लिए काफी उपयुक्त इलाका है. यहां आपको कम पैसों में आराम से कमरे मिल जाते हैं. आसपास के अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में लोग यहां आकर रहते हैं. इलाके में कई कोचिंग सेंटर, यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थान मौजूद हैं. इसी वजह से कानपुर समेत आसपास के जिलों से लोग यहां रहने आते हैं. कम रेट में कमरे आसानी से मिल जाने के कारण लोगों को यहां रहना पसंद है.

काकादेव

कानपुर का काकादेव भी सबसे बड़ी कोचिंग मंडी माना जाता है. इसी वजह से कानपुर समेत दूर-दूर के जनपदों से प्रतियोगी परीक्षाओं, इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में यहां आकर रहते हैं. कोचिंग संस्थानों की भरमार होने के कारण यहां किराए पर कमरे आसानी से मिल जाते हैं. हालांकि यहां सस्ते कमरे नहीं हैं, लेकिन पढ़ाई के माहौल की वजह से लोग यहां रहना पसंद करते हैं. काकादेव में 5000 रुपए से बच्चों के लिए किराए के कमरे उपलब्ध हैं.

गोविंद नगर

कानपुर के दक्षिण का गोविंद नगर इलाका भी रहने के लिए उपयुक्त स्थान है. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की कई कोचिंग संस्थाएं हैं, इसलिए बाहर के जनपदों से छात्र-छात्राएं भी यहां रहकर तैयारी करते हैं. इसके साथ ही गोविंद नगर कानपुर का एक विकसित इलाका है, जहां बाजार और आवश्यक सामान आसानी से उपलब्ध हैं. यहां किराए के कमरे भी आसानी से मिल जाते हैं. रहने के लिए यह इलाका लोगों को काफी पसंद आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रावतपुर

कानपुर के रावतपुर में भी किराए के कमरे आसानी से मिल जाते हैं. यहां कई शिक्षण संस्थान मौजूद हैं और यह काकादेव व कल्याणपुर के बिल्कुल बगल में है. इसी वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी यहां रहकर पढ़ाई करते हैं. काकादेव में कमरे महंगे होने के कारण रावतपुर में कम पैसों में कमरे उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों की बचत भी हो जाती है. यहां 3000 रुपए से कमरे आसानी से मिल जाते हैं.

बर्रा

कानपुर महानगर के दक्षिण में बर्रा इलाका सबसे अधिक आबादी वाला क्षेत्र है. यहां भी किराए के कमरे आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए यह रहने के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती है. यहां 3000 रुपए से लेकर किराए के कमरे उपलब्ध हैं. बर्रा से कानपुर के आसपास की अन्य लोकेशन भी पास में हैं, जिससे शहर के प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो जाती है. इसके अलावा, यहां पब्लिक कंवेंयस भी आसानी से उपलब्ध हैं, यही वजह है कि यह जगह किराए के कमरे तलाशने वालों को पसंद आती है.

homeuttar-pradesh

कानपुर में सस्ते कमरे खोज रहे हैं? ये इलाके आपकी बचत बढ़ा देंगे, देखिए लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP