Abhishek Sharma Breaks World Record: अभिषेक शर्मा ने तोड़ डाला आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाए टी20 में सबसे तेज 5 हजार रन

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय टीम को विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और तूफानी पारी खेलते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. 35 गेंद में 84 रन बनाकर टी20 में वो सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले बैटर बने. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा .

अभिषेक शर्मा ने मारे 8 छक्के, आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्तअभिषेक शर्मा ने मारे 8 छक्के, आंद्रे रसेल जैसे खूंखार बैटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज और भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार (21 जनवरी) को एक और धुंआधार पारी खेलते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बनकर यह उपलब्धि हासिल की. अमृतसर के 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सिर्फ 35 गेंद में 84 रन बना डाले. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए और इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में 5000 रन भी पूरे किए.

अभिषेक शर्मा को टी20 में 5000 रन पूरे करने के लिए भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 में 82 रन की जरूरत थी और उन्होंने यह लक्ष्य सिर्फ 33 गेंदों में हासिल कर लिया. अभिषेक से पहले टी20 में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम था. रसेल ने 2942 गेंद में 5000 रन पूरे किए थे.

टी20 में सबसे कम गेंद में 5000 रन पूरे करने वाले बैटर:

2898 – अभिषेक शर्मा (भारत)
2942 – आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)
3127 – टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया/सिंगापुर)
3196 – विल जैक्स (इंग्लैंड)
3239 – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

अभिषेक शर्मा दुर्भाग्यशाली रहे कि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 84 रन की पारी ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा पार किया. इस फॉर्मेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ 131वें खिलाड़ी बने हैं. लेकिन उन्हें सबसे अलग बनाता है, उनके रन बनाने की रफ्तार. 5000 टी20 रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों में से किसी का स्ट्राइक रेट अभिषेक के जबरदस्त 172.54 से ज्यादा नहीं है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का साफ सबूत है. उन्होंने यह मुकाम 165 पारियों में हासिल किया, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं.

5000 टी20 रन सबसे तेज बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

143 पारियां – केएल राहुल

145 पारियां – रुतुराज गायकवाड़

154 पारियां – शुभमन गिल

165 पारियां – अभिषेक शर्मा

167 पारियां – विराट कोहली

अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की. भारत ने पहले छह ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए थे, जिसमें अभिषेक ने सिर्फ 15 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया. ईशान किशन की वापसी ज्यादा देर नहीं चली और वह आठ रन बनाकर आउट हो गए, वहीं संजू सैमसन भी 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकिन अभिषेक ने सुनिश्चित किया कि शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद भारत की रफ्तार कम न हो.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

अभिषेक शर्मा ने मारे 8 छक्के, आंद्रे रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP