Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा भी कमाल हैं! पहले चौके-छक्कों से गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, फिर यूं लिए मजे
Last Updated:
Abhishek Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अभिषेक शर्मा मजे लेते नजर आए. मैच के बाद जब उनसे छक्के मारने की कबिलियत के बारे में पूछा गया तो अभिषेक ने हंसते हुए मजाक में कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. अभिषेक ने नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की लीड ली.
अभिषेक शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी.नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को टीम इंडिया ने 48 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की लीड बना ली. नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाया. अभिषेक ने 240 के स्ट्राइक रेट से कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों के सामना करते हुए 84 रन की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक के बल्ले से आठ छक्के और पांच चौके निकले. इस मैच विनिंग पारी के बाद अभिषेक मजाक के मूड में नजर आए. मैच के बाद उनसे छक्के मारने की काबिलियत के बारे में पूछा गया तो मजाक में अभिषेक ने कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट नहीं हैं.
छक्के लगाने की अपनी काबिलियत और गेंदबाजों पर आक्रामक होकर खेलने को लेकर जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने मजाक में कहा कि उनके पास ज्यादा शॉट्स नहीं हैं. जब प्रेजेंटर इस जवाब पर हंस पड़े, तो अभिषेक ने फिर कहा कि सच में उनके पास बस कुछ ही शॉट्स हैं, जिन्हें वह लगातार अभ्यास करके बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे जरूरी है अपने शॉट्स पर भरोसा करना. मेरे पास बहुत सारे शॉट्स नहीं हैं, बस कुछ ही हैं. मैं उन्हीं का खूब अभ्यास करता हूं और मैच में उन्हें सही तरीके से खेलने की कोशिश करता हूं.’
अभिषेक शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी.
अपने हाई-रिस्क खेलने के अंदाज पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा जोखिम भरा खेल है. यह मेरी पूरी तरह से आरामदायक शैली भी नहीं है, लेकिन टीम के लिए ऐसा करना जरूरी होता है. टीम चाहती है कि पहले छह ओवरों का पूरा इस्तेमाल किया जाए. मैं इसी के लिए मैच से पहले अभ्यास करता हूं. अगर आप देखें तो हर टीम के मुख्य गेंदबाज शुरुआती तीन ओवरों में ही गेंदबाजी करते हैं. अगर हम वहां रन बना लेते हैं, तो हमें बढ़त मिल जाती है.’
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें