Aaj ka Tula Rashifal: गुप्त नवरात्रि में गुरू-पंचम भाव का महायोग, चमकेगा करियर और दिमाग, बस कर लें ये उपाय

Share to your loved once


Aaj ka Tula Rashifal: आज महागुप्त नवरात्रि का चौथा दिन है .यह दिन माता भुवनेश्वरी‌ की अराधना और ज्ञान अर्जन के लिए सर्वश्रेष्ठ है. ऐसे में तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल है. चंद्रमा आज भी आपके पंचम भाव में, यानी कुंभ राशि में विराजमान हैं. पंचम भाव को ज्योतिष में बुद्धि, शिक्षा, रचनात्मकता, प्रेम और विवेक का भाव माना जाता है. साथ ही आज गुरुवार का दिन है, जो गुरु ग्रह से संबंधित है.

गुरु और पंचम भाव का यह सुंदर संयोग आपके दिमाग को कंप्यूटर की तरह तेज बना देगा. जो समस्याएं आपको पिछले सप्ताह तक पहाड़ या बाढ़ जैसी लग रही थीं, आज उनका समाधान आपको बड़ी सहजता से मिल जाएगा. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन स्टूडेंट्स, टीचर्स, कंसलटेंट्स, रिसर्चर्स और ज्ञान से जुड़े कार्य करने वालों के लिए गोल्डन डे साबित हो सकता है.

छात्रों वर्ग को आज सफलता मिलने के प्रबल योग

तुला राशि के छात्र वर्ग के जातक आज यदि कोई नया कोर्स शुरू करने की योजना बना रहे हैं, किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं. ऑफिस में आपके विचारों और सुझावों की सराहना होगी, और सीनियर्स आपसे प्रभावित हो सकते हैं.

समझदार व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात

लव लाइफ की बात करें तो आज रिश्तों में गहराई आएगी. यदि आप सिंगल हैं, तो किसी समझदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने भविष्य, विवाह या लॉन्ग-टर्म प्लान्स को लेकर गंभीर चर्चा कर सकते हैं, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी.सेहत के लिहाज से पंचम भाव पेट से जुड़ा होता है. आज खान-पान में संयम रखें. अधिक तला-भुना या बाहर का खाना गैस, एसिडिटी या हल्की पेट की परेशानी दे सकता है.

यह उपाय घर में सुख-समृद्धि और बरकत लाएगा

आज गुरुवार है और गुप्त नवरात्रि का विशेष संयोग भी है. यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा पाने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है. सुबह स्नान के बाद माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. शाम के समय तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें. यह उपाय धन के नए मार्ग खोलेगा, घर में सुख-समृद्धि और बरकत लाएगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP