Turning Point: अक्षर पटेल ने चोटिल होने से पहले एक बॉल पर पलट दिया मैच का पासा

Share to your loved once


Last Updated:

Turning Point: भारतीय टीम ने विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के 84 और रिंकू सिंह के तेज 44 रन के दम पर 7 विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 190 रन ही बना पाई. अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स का अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया.

Turning Point: चोटिल होकर मैदान छोड़ने से पहले अक्षर पटेल ने पलट दिया पूरा मैचअक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स का अहम विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 84 और आखिरी में खेली गई रिंकू सिंह की तेज 44 रन के दम पर भारत ने 7 विकेट पर 238 रन बनाया. कीवी टीम को शुरुआत में लगे झटके के बाद संभलना मुश्किल हो गया और 7 विकेट पर 190 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई. इस मैच को एक वक्त पर ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी से पलटना शुरू कर दिया था लेकिन अक्षर पटेल ने उनका विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया.

वनडे सीरीज में जीत हासिल करके टी20 सीरीज में उतरी न्यूजीलैंड की टीम को नागपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ रन बरसाते हुए भारत को लगे शुरुआती झटके का असर नहीं होने दिया. महज 35 बॉल पर 240 की स्ट्राइक रेट से 84 रन ठोक डाले. 8 छक्के और 5 चौके लगाकर उन्होंने सबसे तेज 5 हजार टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. रिंकू सिंह ने आखिर में आकर 20 बॉल पर 44 रन बनाकर स्कोर 7 विकेट पर 238 रन तक पहुंचाया.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP