Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज पार्टनर से होगी तू-तू मैं-मैं, जरूर करें ये उपाय – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 January 2026 : आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है. शतभिषा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी होगा. आपको अचानक धन मिलेगा. आपका पुराना रुका काम भी पूरा होगा. शेयर बाजार में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. लव लाइफ में आज थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. पार्टनर से आपकी बहस हो सकती है. वाणी पर संयम रखें. फायदा मिलेगा. आज का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है.
इस यात्रा से फायदा
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन शानदार रहने वाला है. आज व्यवसायिक यात्रा से लाभ के योग हैं. आज आप अपने बिजनेस से जुड़े कागजी काम को भी निपटा सकते हैं. जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं आज वो अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज पार्टनर से आपकी तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है. वाणी पर संयम रखें वरना इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य होगा.
कैसे होगा सुधार
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और सवा किलो गुड़ का दान किसी जरूरतमंद या गरीब को दें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें