धनु राशि वाले आज वाणी पर रखें कंट्रोल, हो सकता है धन लाभ, लव लाइफ में होगी टेंशन, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 22 january 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर पढ़ाई लिखाई करते हैं तो आज उनको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज आपका दिन प्यार के मामले में भी अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आपका अपने प्रेमी से वियोग हो सकता है, जिस कारण….

जमुई. 21 जनवरी 2026 के दिन एक बेहद ही खास योग का निर्माण होने वाला है. इसका फायदा विभिन्न राशि के जातकों को मिलने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन नवम-पंचम योग का निर्माण होगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज गुरु की नवम दृष्टि चंद्रमा पर होगी जिससे इस योग का निर्माण होगा. इसका फायदा विभिन्न राशि के जातकों को मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि इस योग के प्रभाव से सभी राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है. साथ ही उनके आर्थिक जीवन में तरक्की होगी. करियर में भी इससे बेहद फायदा पहुंचने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. आज बनने वाले योग के कारण धनु राशि के जातकों को भी फायदा पहुंचेगा. आज आपका कोई बेहद जरूरी काम पूरा हो सकता है.
कार्य क्षेत्र में मिलने वाली है गति
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में गति मिलने वाली है. आपका कारोबार आज फलेगा-फूलेगा. अगर आप व्यापारी हैं और कोई कारोबार करते हैं तो आपको नई डील मिल सकती है जिससे आपको बेहद अधिक बड़ा धन लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने सहयोगियों से विवाद भी झेलना पड़ सकता है. इससे आपके आसपास के माहौल में थोड़ी सी निराशा आएगी. ऐसे में आपको काफी धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है. आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके दैनिक जीवन को परेशान कर सकता है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर पढ़ाई लिखाई करते हैं तो आज उनको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज आपका दिन प्यार के मामले में भी अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आपका अपने प्रेमी से वियोग हो सकता है, जिस कारण मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर चिंता करने की थोड़ी भी आवश्यकता नहीं है. आपकी सेहत आज काफी अच्छी रहेगी.
धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पीत वस्त्र तथा पीली मिठाई अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता और सकारात्मकता आएगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें