2 शादियां करने वाली हीरोइन, प्यार के खातिर बदल लिया धर्म, अब पाकिस्तानी से करना चाहती है निकाह!

Share to your loved once


Last Updated:

हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं, वे अपने बयानों की वजह से विवादों में रही हैं. उन्हें लोग बॉलीवुड की ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ भी कहते हैं. उन्होंने प्यार के खातिर धर्म बदला और दो शादियां की. चर्चाएं हैं कि वे अब एक पाकिस्तानी से पुलिसवाले से शादी करना चाहती हैं. क्या आपने उन्हें पहचाना?

Rakhi Sawant

नई दिल्ली: हीरोइन अब अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी उथल-पुथल भरी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रही हैं. रियलिटी टीवी शोज और डांस से अपनी पहचान बनाने वाली हीरोइन का जीवन ड्रामे और विवादों से भरपूर है. हमेश राखी सावंत की बात कर रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर अपनी तीसरी शादी की इच्छा जताकर सबको चौंका दिया है.

Rakhi Sawant

राखी सावंत के शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत 2019 में एक मिस्ट्री एनआरआई रितेश राज सिंह से हुई थी. राखी ने रितेश को ‘बिग बॉस 15’ के दौरान दुनिया के सामने पेश किया, लेकिन यह रिश्ता 2022 की शुरुआत में खत्म हो गया. राखी ने इस शादी को एक ‘गलती’ बताया.

Rakhi Sawant

राखी की जिंदगी में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई. मई 2022 में राखी ने आदिल से गुपचुप निकाह किया और इस्लाम कुबूल कर अपना नाम ‘फातिमा’ रख लिया. हालांकि, यह रिश्ता भी विवादों की भेंट चढ़ गया. राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद फरवरी 23 में आदिल को जेल जाना पड़ा. जेल से रिहा होने के बाद आदिल ने सोमी खान से शादी कर ली और राखी के साथ उनके विवाद अब भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने एक बार फिर अपनी शादी के प्लान को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह एक पाकिस्तानी एक्टर और पुलिस अफसर डोडी खान के साथ नया घर बसाना चाहती हैं.

Rakhi Sawant

राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे पाकिस्तान से कई प्रपोजल मिल रहे हैं. वहां के लोगों ने देखा है कि मेरी पिछली शादियों में मेरे साथ कितना बुरा हुआ. मैं जल्द ही किसी एक को चुनूंगी.’

Rakhi Sawant

राखी सावंत की कहानी में तब नया मोड़ आया, जब डोडी खान ने खुद सामने आकर सफाई दी. डोडी ने माना कि उन्होंने पहले राखी को प्रपोज किया था और वे उनकी बहादुरी के कायल हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने राखी से शादी करने से इनकार कर दिया है.

Adil Khan Durrani

राखी सावंत फिलहाल दुबई में रह रही हैं, लेकिन काम के सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना लगा रहता है. अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए मशहूर राखी का कहना है कि वह अब भी प्यार में विश्वास रखती हैं और एक ऐसे साथी की तलाश में हैं जो उनका सम्मान करे.

Rakhi Sawant

दो शादियां, धर्म परिवर्तन और अब सरहद पार से मिल रहे प्रपोजल्स के बीच राखी सावंत का जीवन किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा नजर आता है. दर्शकों और फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि एंटरटेनमेंट की यह क्वीन आखिरकार किसके साथ अपना घर बसाती है या फिर उनका यह नया कदम भी किसी विवाद की भेंट चढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो हीरोइन, प्यार के खातिर बदला धर्म, पाकिस्तानी से करना चाहती है तीसरी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP