Love Story Vs Activa Scooty | Activa Stealing Case – लव के बाद मैरिज और फिर ऐसा क्या हुआ? जो पति बन गया एक्टिवा स्कूटी चोर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Last Updated:
Ahmedabad Activa Stealing Case: अहमदाबाद में एक शख्स ने 200 से ज्यादा होंडा एक्टिवा चोरी कीं, लेकिन वजह पैसा नहीं बल्कि पत्नी की बेवफाई थी. एक्टिवा से नफरत ने उसे ‘किंग चोर’ बना दिया. पुलिस भी आरोपी की कहानी सुनकर हैरान रह गई….
पत्नी ने दिया ऐसा धोखा पति बन गया एक्टिवा स्कूटी का किंग चोरअहमदाबाद. प्यार अक्सर इंसान को बदल देता है, लेकिन अहमदाबाद में सामने आया यह मामला बताता है कि नफरत भी किसी को अपराध की राह पर धकेल सकती है. जोन-1 लोकल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने 200 से ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी किए, लेकिन उसका निशाना सिर्फ एक ही था होंडा एक्टिवा.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 49 वर्षीय हितेश जैन के रूप में हुई है, जो शाहिबाग के किरण अपार्टमेंट का रहने वाला है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ 71 वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं और हालिया कार्रवाई में पुलिस ने उससे पांच चोरी की गई होंडा एक्टिवा बरामद की हैं.
एक्टिवा से क्यों थी नफरत?
पूछताछ में सामने आई कहानी ने पुलिस को भी चौंका दिया. हितेश जैन ने बताया कि उसने लव मैरिज की थी और प्यार की निशानी के तौर पर अपनी पत्नी को एक होंडा एक्टिवा गिफ्ट की थी. कुछ साल बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी और से है और वह उसी एक्टिवा से अपने प्रेमी से मिलने जाती थी.
यह कोई आम चोर नहीं: पुलिस
पुलिस ने बताया कि यह धोखा जैन को अंदर से तोड़ गया और उसी पल से उसे एक्टिवा से नफरत हो गई. इसके बाद हर चोरी उसके लिए बदला बन गई. पुलिस ने बताया कि एक्टिवा स्कूटी चोरी करने के बाद वह उसे बेचता नहीं था बल्कि उसे चलाकर छोड़ देता था. पुलिस का कहना है कि हितेश कोई आम चोर नहीं है.
पुलिस ने 200 से ज्यादा एक्टिवा चोरी करने वाले पति को अरेस्ट कर लिया है
स्कूटी चोरी करने के बाद क्या करता था हितेश
पुलिस का कहना है कि वह चोरी की गई एक्टिवा बेचता नहीं था. जब तक पेट्रोल खत्म न हो जाए, वह उसे चलाता रहता था और फिर कहीं लावारिस छोड़ देता और दूसरी एक्टिवा चोरी कर लेता था. कुछ महीने पहले एक अन्य एजेंसी ने उसे पकड़ा था, तब उसके पास से 45 से ज्यादा दोपहिया वाहन बरामद हुए थे, जिनमें ज्यादातर एक्टिवा थीं. पूछताछ के दौरान जैन ने पुलिस से कहा कि उसने मुझे जिंदगी भर के ट्रांस में छोड़ दिया, इसलिए मैं एक्टिवा चुराकर उन्हें ट्रांस में छोड़ देता हूं.
पत्नी से अलग, मां के साथ रह रहा
पुलिस के मुताबिक, हितेश जैन आर्थिक रूप से संपन्न है. वह पत्नी से अलग होकर मां के साथ रह रहा है. चोरी उसके लिए कमाई नहीं, बल्कि मानसिक बदले का जरिया थी. सैकड़ों चोरी और दर्जनों बरामदगियों के बाद पुलिस अब उसे ‘एक्टिवा किंग चोर’ कहकर बुला रही है. पुलिस मानती है कि यह मामला अपराध से ज्यादा मानसिक आघात और बदले की भावना को दिखाता है.