UP News Hindi LIVE: राम नगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 10 दिन में 12 लाख पहुंचे लोग
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
सीतापुर में छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण
सीतापुर जिले में छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण का प्रयास. स्कूल जाते समय दबंगों ने साइकिल से खींचकर गाड़ी में बैठाया. छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने गाड़ी को घेरा. दबंग गाड़ी छोड़कर भागे. दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण से इलाके में फैली सनसनी. छात्रा के पिता ने थाने में दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर. इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला.
बाराबंकी में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल महोत्सव
बाराबंकी जिले में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन खजुरी में किया गया. कई प्रदेशों के पहलवान इस दंगल में शामिल मेरठ राजस्थान हरियाणा अयोध्या. पहली कुश्ती बागपत और अयोध्या के पहलवान के बीच हुई जिसके विजेता अयोध्या के पहलवान रहे. दंगल 21 जनवरी आज से शुरू होकर 22 जनवरी कल तक दो दिन तक चलेगा.
अमेठी पुलिस ने अरेस्ट किए 13 वारंटी
अमेठी पुलिस ने 13 वारंटी किए अरेस्ट. गिरफ्तार 13 अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में नहीं हो रहे थे पेश. न्यायालय द्वारा जारी किया गया था अरेस्ट का वारंट. संग्रामपुर थाने से 7 और फुरसतगंज थाने 6 वारंटी न्यायालय में किए गए पेश.
बरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या
बरेली जिले में युवक राहुल की पीट-पीट कर हत्या का आरोप. राहुल पर एक सप्ताह पहले जानलेवा हमला हुआ था. राहुल ने अपने साथियों को कुछ पैसा उधार दिया था. उधार का पैसा मांगने में हुआ विवाद वारदात की वजह बना. राहुल की आज इलाज के दौरान मौत हुई. आरोपियों पर कार्रवाई की मांग. परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने हाईवे जाम किया. थाना बिथरी चैनपुर इलाके का मामला.
सीतापुर में खाद्यान्न चोरी का मामला
सीतापुर जिले में खाद्यान्न चोरी का मामला. डीएम के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा. ठेकेदार सहित चालक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा. ठेकेदार कल्पना वर्मा बेहटा की है ब्लाक प्रमुख. महिला कोटेदार ने पकड़ी थी खाद्यान्न चोरी. डीसीएम से बरामद की थी चावल की 21 बोरियां. खाद विपणन अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा. शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा.
प्रतापगढ़ में छांगुर गैग के गिरफ्तार सदस्य ईदुल इस्लाम ने 44 बीघे खरीदी थी जमीन. सोलर प्लांट के नाम पर 10 किसानों से लिया था 44 बीघे जमीन को लीज. प्रति एकड़ 18 रुपए सालाना किसानों को किराया देने का किया था वादा. ईदुल इस्लाम द्वारा लीज ली गई जमीन की एटीएस ने शुरू की जांच. प्रतापगढ़ के लीज पर देने वालों किसानों से एटीएस ने की पूछताछ. साल भर पहले इस्लाम ने सोलर प्लांट के लिए लिया था 44 बीघे लीज पर जमीन.
अयोध्या में चार इंस्पेक्टरों का बदला कार्यक्षेत्र
अयोध्या जिले में चार इंस्पेक्टर व तीन सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल. एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने किया फेरबदल. एक बार फिर चर्चित रहे देवेंद्र पांडे को मिला थाना तारुन का प्रभार. कुमारगंज थाना एसओ रहे ओमप्रकाश भेजे गए पुलिस लाइन. संतोष कुमार बने थाना अध्यक्ष कुमारगंज. सुमित श्रीवास्तव बनाए गए प्रभारी मीडिया मॉनिटरिंग सेल व सोशल मीडिया सेल. परशुराम ओझा प्रभारी न्यायालय सुरक्षा. विजय प्रताप तिवारी एसएसआई कोतवाली बीकापुर, संदीप त्रिपाठी एसओ तारुन रहे का हुआ गैर जनपद तबादला, भेजे गए पुलिस लाइन.
फर्रुखाबाद में अवैध संबंधों के शक में हत्या
फर्रुखबाबाद जिले में अवैध संबंधों के शक में हत्या. पति ने पत्नी की हत्या चाकू से पत्नी पर किया वार. पति को पत्नी पर अबैध संबंध होने का था शक. चाकू से पत्नी पर किये कई बार वार. पत्नी की दर्दनाक मौत. सूचना पर पहुची पुलिस एएसपी ने किया मौके का किया निरीक्षण. आरोपी पति मौके से फरार पुलिस कर रही तलाश
थाना जहानगंज क्षेत्र का मामला.
बहराइच में पीड़ित परिजनों से मिले सपा डेलिगेशन
बहराइच जिले में एक सप्ताह पहले पयागपुर विधानसभा में हुई हत्या को लेकर पीड़ित परिजनों से मिला समाजवादी पार्टी का डेलीगेशन. सपा के डेलीगेशन में समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक आनंद यादव सहित 13 लोग थे शामिल. पीड़ित परिजनों से मिलकर डेलीगेशन मंडल ने पीड़ितों की आवाज पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की कही बात. मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस नही कर पाई है खुलाशा.
आगरा में चोरी का खुलासा
आगरा जिले में बंद घरों ने हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा. एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार. रेकी करने के बाद बंद घरों को बनाता था निशाना. 2 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के आभूषण और ताले तोड़ने के औजार बरामद. थाना एकता पुलिस ने किया खुलासा.
ललितपुर में सड़क हादसा
ललितपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी. एक दर्जन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती. ग्राम चकोरा से रणछोर धाम जा रहे थे श्रद्धालु. सदर कोतवाली क्षेत्र के महेशपुरा के पास हुआ हादसा.
महोबा में दुकान से 5 लाख का सामान गायब
महोबा जिले में रिपेयरिंग दुकान से चोरों ने 05 लाख का सामान व 50 हजार नकद उड़ाए. ड्रिल रॉड रिपेयरिंग की दुकान से लाखों की हुई चोरी. पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत. शहर कोतवाली इलाके के बीजा नगरपक्षी बिहार मां शक्ति ड्रिल रॉड रिपेरिंग की घटना.
नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन
सोनभद्र जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा 248 ग्राम हेरोइन पकड़ा. अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार. मामले का खुलासा एएसपी अनिल कुमार ने किया. अटल बिहारी यादव एवं 02:- दीपक कुमार भारती को पुलिस ने पकड़ा. रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास बाजार से दोनों को किया गया गिरफ्तार.
पूर्वांचल को नया राज्य बनाने की मांग
पूर्वांचल को नया राज्य बनाने की मांग. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह करेंगे नेतृत्व. पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिचड़ी भोज कार्यक्रम में हुआ एलान. यूपी के 28 जिलों को मिलाकर नया पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग पूर्वांचल राज्य संयुक्त मंच का हुआ गठन. अमेठी के ददन सदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम.
राम नगरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
राम नगरी में पिछले 10 दिनों में उमड़ा आस्था का सैलाब. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति. पिछले 10 दिनों में 12 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन. माघ माह में लगातार श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का है क्रम जारी. प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं भगवान राम की नगरी कर रहे हैं राम जन्मभूमि दर्शन और पूजन. राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव का बयान. माघ मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अयोध्या,संक्रांति के मौके पर भी बढ़ी थी श्रद्धालुओं की संख्या. प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु व्यवस्थित तरह से कर रहे हैं रामलला का दर्शन.
मेरठ में आया तेंदुआ
मेरठ के जंगल में तेंदए का वीडियो वायरल. पुलिस गश्त के दौरान नजर आया तेंदुआ. वन विभाग की टीम अलर्ट. तेंदुए की तलाश जारी. पेड़ से कूद कर ईख के खेतों की तरफ भागा तेंदुआ. यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया. थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अगवानपुर का मामला.
बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी की 100 करोड़ करी भूमि सरकारी
सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी देशराज सिंह कुशवाहा की 100 करोड़ की भूमि हुई सरकारी. इस भूमि को आयकर विभाग में 2023 में बेनामी संपत्ति के तौर किया था ज़ब्त. आयकर विभाग के आदेश को नई दिल्ली के निर्णायक प्राधिकारी ने सही पाया. अब आयकर विभाग इस भूमि को नीलाम कर सकता है. लखनऊ के बंथरा में फाइव स्टार होटल के सामने की 1.6670 हेक्टेयर भूमि ज़ब्त की गई. इस ज़मीन की खरीद फर्जी तरीके से की गई थी.
मेरठ में चार लाख की लूट
मेरठ जिले में कारोबारी के घर में घुसकर लूट. 4 लाख की नजदीक और जेवरात लूटे. बदमाशों में हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटा. थाना मुंडाली क्षेत्र का मामला.
लखनऊ के एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह उस समय भड़क गए, जब एक युवक ने कथित तौर पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. बताया जा रहा है कि पवन सिंह गुस्से में उस युवक की तरफ बढ़े, जिसके बाद बाउंसर्स ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवक को पार्टी से बाहर निकाल दिया. यह पूरी घटना 20 जनवरी की बताई जा रही है.
बागपत दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी निरीक्षण के बाद विपक्ष पर हमला
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बागपत पहुंचे, जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और भवन की मरम्मत के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में बिजली की हालत बेहद खराब थी, जबकि मौजूदा बीजेपी सरकार में बिजली, पानी और सड़कों का व्यापक विकास हुआ है. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है.
गाजियाबाद: किराए के कमरे में स्पाई कैमरा, विरोध पर मकान मालिक ने दी धमकी
गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल में भर्ती बीमार परिचित को देखने आए भाई-बहन ने अस्पताल के पास एक कमरा किराए पर लिया था. आरोप है कि उस कमरे में स्पाई कैमरा लगा हुआ था. जब दोनों ने इसका विरोध किया तो मकान मालिक ने उन्हें धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक और केयर टेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला थाना कौशांबी क्षेत्र का है.
प्रतापगढ़ जेल में 7 किन्नर मिले HIV पॉजिटिव
जिला कारागार प्रतापगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां की जेल में एचआईवी ने दस्तक दे दी है, जिससे हड़कंप मच गया है. 13 किन्नरों का ब्लड सैंपल लेकर फाइनल जांच के लिए भेजा गया था. उनमें से 7 किन्नर एचआईवी पॉजिटिव निकले हैं. बता दें, इन 13 किन्नरों को दो दिन पहले ही पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला और मारपीट के मामले में जेल भेजा था.
प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. आयोग ने प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए TET, TGT, PGT और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये सभी परीक्षाएं अप्रैल से जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी. आयोग की ओर से जारी इस फैसले को अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की मंज़ूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया है.
हरदोई: बाइक और आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, पूर्व प्रधान जगरूप की मौत
हरदोई जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिपरिया के पूर्व प्रधान जगरूप की जान चली गई. शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के भदासी गांव में बाइक और आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
लखनऊ: PGI इलाके में युवक की चाकू से हत्या, रिश्तेदार पर आरोप
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बीच सड़क एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके रिश्तेदार रामविलास पर लगाया गया है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सोनभद्र: ट्रक से बचने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो पलटा, चालक की मौत
सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. कोन थाना क्षेत्र में ट्रक से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.