Street Food: गुमला का स्ट्रीट फूड स्टार है बटाटापुरी- भेलपुरी, खजूर की चटनी, बैलेंस मसाले, 2 घंटे में 250 प्लेट चट!

Share to your loved once


गुमला. आज के इस मॉडर्न युग में फास्ट फूड का प्रचलन है. आज के इस युग में ज्यादातर लोग, विशेषकर युवा व किशोर वर्ग के लोग, फास्ट फूड आइटम जैसे मोमो, बर्गर, पिज्जा, चिल्ली, चाऊमीन, रोल आदि खाना ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि इन सबके बीच आज भी गुमला के इस ठेले में मिलने वाला भेल व बटाटापुरी का स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. यह ऑयली नहीं होने के कारण सादा व हल्का खाने वाले लोगों को यह डिश खूब पसंद आती है.

सादा नाश्ता पसंद करने वालों की पहली पसंद
चाहे बच्चे हों, युवा हों, महिलाएं या बुजुर्ग, इसका स्वाद हर वर्ग के लोगों को खूब भाता है. वहीं बता दें कि गुमला में इसकी स्टॉल गुमला शहर के मेन रोड के बीचों-बीच स्थित वैरायटी स्टोर के सामने सजती है. यहां मिलने वाली भेलपुरी व बटाटापुरी पूरे जिले में फेमस है. सादा व हल्का नाश्ता के शौकीनों की यह पहली पसंद है. इसका स्वाद चखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित दूसरे जिले के भी लोग आते हैं.

कैसे हुई थी स्टॉल की शुरुआत
स्टॉल के संचालक सुजीत साहू ने लोकल 18 को बताया कि पहले वे गुमला प्रखंड मुख्यालय के टोटो स्टैंड में चाट-फुचका बेचने का काम करते थे. गुमला शहर में पहले एक भेलपुरी-बटाटापुरी का स्टॉल चलता था. तो उसका भाई मेरे पास आया और बोला कि मैं बाहर जा रहा हूं. गुमला में एक भी भेलपुरी-बटाटापुरी का स्टॉल नहीं है, तो तुम यहां लगाओ. तब से मैं यहां भेलपुरी व बटाटापुरी बेच रहा हूं. अब इस स्टॉल को चलते हुए लगभग 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं.

खजूर की चटनी से बढ़ता है स्वाद
भेलपुरी व बटाटापुरी बनाना मुझे वहीं सिखा गया था और उसी से सीखकर मैं दुकान चला रहा हूं. लोगों को इसका टेस्ट भी काफी पसंद आ रहा है. बटाटा पूरी में यहां आलू, पापड़ी, पापड़ी का चूर, सेव, इमली और खजूर की चटनी डाली जाती है. वहीं भेलपुरी में आलू, प्याज, पापड़ी का चूर, सेव, गरम मसाला और खजूर की चटनी मिलाकर परोसा जाता है. यहां मिलने वाली खजूर की चटनी बेहद खास है, जिससे बटाटा व भेलपुरी का स्वाद बढ़ जाता है.

घर पर तैयार करते हैं सारा सामान
इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें मैं खुद घर पर तैयार करता हूं. शुद्धता और क्वालिटी से यहां कोई समझौता नहीं किया जाता है, इसलिए लोगों को हमारे यहां मिलने वाली चीजों का स्वाद खूब पसंद आता है. इसी की कमाई से घर-परिवार चलाने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर भी बना चुका हूं. कीमत की बात करें तो हमारे यहां भेलपुरी व बटाटा पtरी 25 रुपये प्रति प्लेट की दर से उपलब्ध है. हमारी दुकान शाम 4:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक लगती है और रोजाना लगभग 200 से 250 प्लेट की बिक्री हो जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP