Russian Girls Murder Case Update | Goa Russian Girls Murder Case News- एक नाम, दो कत्ल और मां से नफरत… रशियन लड़कियों को मारने वाले ने उगला राज, कहानी जान पुलिस भी हैरान
Goa Russian Girls Murder Case Update: गोवा में दो रशियन महिलाओं की नृशंस हत्या के बाद सामने आई कहानी अब और डरावनी होती जा रही है. एक ही नाम, एक जैसी पहचान और एक ही आरोपी. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है उसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया. आरोपी का कहना है कि उसे एलेना नाम की महिलाओं से अजीब सी नफरत है. वजह उसकी अपनी मां. मां का नाम भी एलेना था, जिसने कथित तौर पर बचपन में उसे नजरअंदाज किया. यही गांठ उसकी सोच में जहर बनकर बैठ गई. पुलिस के मुताबिक यह सीधा मकसद नहीं था, लेकिन आरोपी की मानसिक स्थिति को समझने में यह बयान अहम बन गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला सिर्फ दो हत्याओं का नहीं, बल्कि एक बिगड़े हुए दिमाग की खौफनाक परतों को उजागर करता है. आरोपी एलेक्सी लियोनोव पेशे से फायर डिस्प्ले परफॉर्मर है. वह दोनों मृतक महिलाओं का परिचित था. पहले माना जा रहा था कि विवाद सिर्फ पैसों को लेकर था. लेकिन पूछताछ में सामने आया यह ‘नाम वाला एंगल’ केस को और रहस्यमय बना रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान उसकी मानसिक अस्थिरता को दिखाते हैं. यही वजह है कि अब यह केस सिर्फ मर्डर नहीं, बल्कि साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग का भी बन चुका है.
आरोपी ने पूछताछ में क्या कहा
पुलिस ने क्यों बताया आरोपी को साइकोपैथ
असम की महिला की मौत का सच
गोवा में कैसे हुई दोनों रशियन महिलाओं की हत्या
एलिना कास्थानोवा 24 दिसंबर को गोवा आई थी और गो-गो डांसर के तौर पर काम कर रही थी. उसकी लाश अरामबोल में मिली. पुलिस के अनुसार आरोपी ने उसके हाथ बांधकर धारदार हथियार से गला काटा. दूसरी महिला एलिना वानीवा, जो बबल परफॉर्मर थी मोरजिम में मृत पाई गई. उसकी भी हत्या गला रेतकर की गई. दोनों हत्याओं के तरीके ने पुलिस को चौंका दिया.
पैसों और क्राउन को लेकर विवाद
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और पीड़ित महिलाओं के बीच पैसों और एक फायर परफॉर्मेंस क्राउन को लेकर विवाद था. आरोपी का दावा है कि क्राउन वापस न मिलने से तनाव बढ़ा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है.