बॉर्डर 2 ट्रोलिंग पर वरुण धवन का जवाब बोले काम बोलता है शोर नहीं.
Last Updated:
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट पर फैंस की नजरें टिकी हैं. लोगों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. खासतौर पर जब से फिल्म का गाना घर कब आओगे रिलीज हुआ है. सोशल मीडिया पर हर जगह फिल्म की चर्चा हो रही है. जहां एक तरफ गाने को पसंद करने वाले लोग हैं, वहीं दूसरी ओर वरुण धवन को लेकर कुछ यूजर्स ने उनके एक्सप्रेशंस और स्माइल पर सवाल उठाते हुए मीम्स बना दिए, जिस पर अब खुद वरुण धवन ने अपनी बात रखी है.
वरुण धवन ने दिए फैंस के सवालों के जवाब. (फोटो साभार: Instagram@Varun_dvn)नई दिल्ली. बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज से पहले एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. फिल्म का गाना घर कब आओगे सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशंस और स्माइल को लेकर खूब मीम्स बना दिए. लेकिन अब वरुण ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ दी है और साफ कहा है कि उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
किसी को खुश करने के लिए काम नहीं करता
हाल ही में Braves Of The Soil नाम के बॉर्डर 2 के ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वरुण धवन ने इस पर अपनी बात रखी.ये वीडियो एक फैन ने शेयर किया, जिसमें उनसे ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया जा रहा है कि आखिर इस पर वो क्या सोचते हैं, वरुण ने बेहद शांत और सीधे तरीके से जवाब दिया. एक्टर ने बताया कि वह इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते. उनके मुताबिक, नेगेटिव बातें तो होती ही रहती हैं.इसलिए इंसान को खुद को इससे दूर रखना चाहिए. अपने काम पर यकीन रखे.उन्होंने कहा कि वह किसी को खुश करने के लिए या ट्रोलिंग का जवाब देने के लिए काम नहीं करते.
आखिर में आपका काम बोलता है
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा, वरुण धवन ने आगे यह भी साफ किया कि उनके लिए किसी फिल्म की सफलता सिर्फ आंकड़ों पर नहीं टिकी होती. एक फिल्म के लिए सबसे जरूरी चीजें है, अच्छी और ईमानदार तरीके से फिल्म बनाना है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या सोशल मीडिया रिएक्शन उनके काम का पैमाना नहीं हैं. जब लोग थिएटर में जाते हैं, तो वे काम को याद करते हैं किसी मीम्स या ट्रोल करने के तरीके को नहीं. अगर फिल्म लोगों को पसंद आती है, तो यही सबसे बड़ी जीत और खुशी होती है. वरुण ने कहा कि आखिर में आपका काम बोलता है, शोर नहीं.
बता दें कि कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने भी वरुण धवन का हौसला बढ़ाया था और उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था कि क्या तुमने पूरी फिल्म देखी है. सुनील शेट्टी ने खुलकर वरुण धवन का सपोर्ट किया था. गौरतलब है कि सनी देओल की ये फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में हैं. इनके अलावा सोनम बाजवा, अनन्या सिंह, मेधा राणा और मोना सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें