Shoaib Malik retires from PSL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक ने पीएसएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Share to your loved once


Last Updated:

Shoaib Malik retires from PSL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज शोएब मलिक ने पीएसएल के आगामी सीजन से पहले संन्यास की घोषणा कर दी है. इस लीग में शोएब मलिक का करियर बेहतरीन रहा है. लीग में शोएब चार टीमों के लिए मैदान पर उतरे और लंबे समय तक कप्तानी भी की. आइए जानते हैं, कैसा रहा शोएब मलिक का पीएसएल करियर.

पाकिस्तानी दिग्गज ने PSL से लिया संन्यास,11वें सीजन से पहले चौंकाने वाला फैसलाशोएब मलिक ने लिया पीएसएल से संन्यास

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इसी बीच आगामी सीजन से पहले पाकिस्तान के दिग्गज शोएब मलिक ने पीएसएल से संन्यास की घोषणा कर दी. अगले महीने 44 साल के होने वाले शोएब मलिक इस लीग में कुल चार टीमों के लिए मैदान पर उतरे और उनका करियर शानदार रहा. पिछले सीजन में शोएब मलिक क्वेटा ग्लेडियेटर के लिए खेले थे. हालांकि, उन्हें सीजन में सिर्फ 2 मैच में खेलने का मौका मिल पाया था.

शोएब मलिक पिछले 10 सीजन से लगातार पीएसएल में खेलते हुए आ रहे थे. क्वेटा ग्लेडियेटर के अलावा शोएब मलिक कराची किंग्स, पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान के लिए भी मैदान पर उतरे. इस लीग में शोएब सबसे ज्यादा कराची किंग्स के लिए चार सीजन में खेले. उसके बाद उन्हें पेशावर जाल्मी के लिए तीन सीजन में मौका मिला. पीएसएल में उनका सबसे शानदार सीजन पेशावर के साथ ही रहा, जब उन्होंने 2021-22 में 401 रन बनाए थे.

कैसा रहा है शोएब मलिक का करियर

पीएसएल में शोएब मलिक का करियर बहुत ही शानदार रहा है. इस लीग में शोएब मलिक 4 टीमों के लिए कुल 93 मैचों में मैदान पर उतरे. इसमें उन्होंने 127.78 की स्ट्राइक रेट से 2350 रन बनाए, जिसमें 15 अर्धशतक भी शामिल है. पीएसएल में शोएब मलिक का सर्वोच्च स्कोर 73 रनों का है. बल्लेबाजी के अलावा शोएब मलिक ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया है. शोएब मलिक ने इस लीग में 17 विकेट भी अपने नाम किए. बॉलिंग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर विकेट लेने का है.

पाकिस्तान के लिए भी शोएब ने किया कमाल

पीएसएल के अलावा शोएब मलिक का पाकिस्तान के लिए भी बेहतरीन करियर रहा है. पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक 35 टेस्ट, 287 वनडे और 124 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1898 रन बनाने के साथ 32 विकेट भी अपने नाम किए. वहीं वनडे में शोएब ने 7534 रन बनाए और गेंदबाजी में 158 विकेट झटके, जबकि टी20 फॉर्मेट में शोएब ने 2435 रन बनाने के अलावा 28 विकेट लिए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तानी दिग्गज ने PSL से लिया संन्यास,11वें सीजन से पहले चौंकाने वाला फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP