Free Trade Agreement: ‘भारत से दूर नहीं रह सकते’, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर न्‍यूजीलैंड वालों के द‍िल की बात शशि‍ थरूर ने बताई

Share to your loved once


Last Updated:

शशि थरूर ने बताया कि कैसे भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने के ल‍िए न्यूजीलैंड की सरकार के साथ व‍िपक्ष आकर खड़ा हो गया. क्‍योंक‍ि वे कह रहे क‍ि भारत दुन‍िया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है, उससे दूर रहना अब मुमक‍िन नहीं.

भारत से दूर नहीं रह सकते: FTA पर न्‍यूजीलैंड वालों के द‍िल की बात थरूर ने बताईशशि‍ थरूर ने भारत न्‍यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अंदर की कहानी बताई.

नई दिल्ली. दुनिया के नक्शे पर भारत की आर्थिक धमक अब इस कदर बढ़ चुकी है कि सात समंदर पार बैठे देश भी इसे नजरअंदाज करने का जोखिम नहीं उठा सकते. चाहे उनकी घरेलू राजनीति में कितना ही घमासान क्यों न हो. जब बात ‘भारत’ की आती है, तो विरोधी भी एक सुर में बोलने लगते हैं. कुछ ऐसा ही दिलचस्प वाकया न्यूजीलैंड की संसद और वहां की राजनीति में देखने को मिला है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे न्यूजीलैंड के नेताओं ने मान लिया है कि ‘भारत से दूर रहना अब मुमकिन नहीं है.’

शशि थरूर ने एक्‍स पर ल‍िखा, मैं हैरान हूं क‍ि मीडिया में यह खबर उतनी प्रमुखता से नहीं छपी, जबकि यह रणनीतिक और आर्थिक रूप से एक बड़ी जीत है. उन्होंने न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी (जो वहां विपक्ष में है) के एक फैसले का हवाला देते हुए बताया कि कैसे भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को बचाने के लिए वहां की विपक्षी पार्टी ने सरकार को सहारा दिया है.

न्यूजीलैंड में सियासी ड्रामा और भारत का ‘फैक्टर’

थरूर के ट्वीट के मुताबिक, न्यूजीलैंड में एक अजीब सियासी स्थिति बन गई थी. वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करना चाहते थे. लेकिन उनकी अपनी ही सरकार की सहयोगी पार्टी ‘न्यूजीलैंड फर्स्ट’ इस डील के सख्त खिलाफ थी. सहयोगी पार्टी ने ‘सहमति न होने पर भी सहमत’ (agree to disagree) वाले क्लॉज का इस्तेमाल कर अपने हाथ खड़े कर दिए थे.

ऐसे में लगा कि भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील खटाई में पड़ जाएगी. लेकिन तभी वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी ‘लेबर पार्टी’ ने एंट्री मारी. लेबर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि वह इस डील को पास कराने के लिए संसद में सरकार का समर्थन करेगी. थरूर ने इसे प्रधानमंत्री लक्सन के लिए एक रेस्क्यू बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP