aaj ka Mesh rashifal 21 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 21 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 January 2026 : मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 1, 11 और भाग्यांक  5 है. शुभ रंग हरा होगा. शुभ दिशा उत्तर होगी. आज गाय को हरा चारा खिलाएं. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि कहना है कि आज ओम नमो भगवते वासुदेवाय : नम का 11 और 108 बार जाप करें. इससे भाग्य प्रबल होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, गुस्से में कोई भी कुछ कहने से बचें. मूड रोमांटिक होगा. पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगे. आय में वृद्धि, बोनस और इंसेंटिव मिल सकता है. राहुकाल 12.32 मिनट से 1.52 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर दिशा में है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 January 2026 (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. तिथि तृतीया है और नक्षत्र घनिष्ठा है. पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 7.14 मिनट पर और सूर्यास्त 5.50 पर होगा. शुभ समय कोई नहीं है. अभिजीत मुहूर्त के योग नहीं है. राहुकाल 12.32 मिनट से 1.52 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर दिशा में है. अन्नप्राशन और नामकरण के लिए बेहतर योग है. कर्णवेद व विद्या प्रारंभ के लिए मुहूर्त है. आज से पंचक भी शुरू होगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. काम में सफलता के साथ ही बोनस और इंक्रीमेंट मिलेगा. निवेश से तगड़ा रिटर्न और खर्च नियंत्रित रहेगा. ग्रहों के प्रभाव से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. काम सन्तोषजनक रहेगा. सेहत सामान्य रहेगा. मूड रोमांटिक होगा. पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगे.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा लाभ भाव में गोचर करेंगे. इससे नेटवर्क बेहतरीन बनेंगे और आय में वृद्धि होगी. सूर्य कुंभ राशि में रहकर मेष राशि को सामाजिक प्रतिष्ठा और भौकाल बढ़ाएंगे. आज का दिन उपलब्धियों से भरा हुआ होगा. काम सन्तोषजनक रहेंगे. हालांकि, गुस्से में कोई भी कुछ कहने से बचें. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से वाले विवेक का इस्तेमाल करें.

टीम वर्क से फायदा

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में वृद्धि, बोनस और इंसेंटिव मिल सकता है. निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलेगा. खर्च नियंत्रित रहेगा. नौकरी और करियर में टीम वर्क से सफलता मिलेगी. सेहत सामान्य रहेगी. शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. थकान से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें. घुटने में हल्का दर्द संभव है. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और सुबह उठकर योग और ध्यान करें. इससे पूरे दिन शरीर में फुर्ती बनी रहेगी और दिन अच्छा रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि के लिए आज गुस्सा खतरनाक, नौकरी वालों का होगा प्रमोशन, रिश्तेदार आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP