क्यों मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि, क्या है महत्व? अदा शर्मा ने बताई शिव-पार्वती की पूरी कहानी, शेयर किया वीडियो
Last Updated:
Adah Sharma on Gupt Navratri: अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर गुप्त नवरात्रि का महत्व समझाया, मां पार्वती की कथा सुनाई और बताया कि यह त्योहार आंतरिक साधना, शांति और भक्ति का प्रतीक है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गुप्त नवरात्रि की जानकारी दे रही हैं.
अदा शर्मा ने गुप्त नवरात्रि का महत्व बताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @adah_ki_adah)मुंबई. गुप्त नवरात्रि का आज दूसरा दिन है. इस पवित्र समय में भगवती की गुप्त रूप से आराधना की जाती है. अभिनेत्री अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न केवल गुप्त नवरात्रि का महत्व और इसका उद्देश्य सरल शब्दों में समझाया, बल्कि शक्ति की आराधना का महत्व भी बताया. अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट कर गुप्त नवरात्रि का महत्व और इसका उद्देश्य सरल शब्दों में समझाया है. अदा ने बताया कि यह नवरात्रि गरबा, डांडिया या शोर-शराबे वाला उत्सव नहीं है, बल्कि शांति, तप और आंतरिक साधना का त्योहार है. अदा शर्मा के वीडियो में मां पार्वती की एक पुरानी कथा भी सुनाई है.
अदा शर्मा ने बताया, “बहुत पहले जब दुनिया में अंधेरा, अहंकार और असुरों का बोलबाला बढ़ गया था, तब देवता परेशान हो गए. उन्होंने भगवान शिव से मदद मांगी. कैलाश पर्वत पर शिवजी गहरे ध्यान पर थे. तभी एक दिव्य आवाज गूंजी ‘समय आ गया है.’ मां पार्वती ने कहा कि वह अपनी शक्ति को गुप्त रूप में जागृत करेंगी, ताकि सिर्फ सच्चे भक्त ही उसे महसूस कर सकें. मां ने अपना रूप छिपा लिया. ना ढोल-नगाड़े, ना उत्सव, ना भीड़. बस गहन तप, साधना और शांति के साथ इस दौरान आराधना की जाती है.”
View this post on Instagram