daryl mitchel will hold key: किस बल्लेबाज का नाम लेकर किवी कप्तान ने टीम इंडिया को धमकाया

Share to your loved once


Last Updated:

daryl mitchel will hold key: बाएं हाथ के स्पिनर और कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, ‘‘वह स्पिन अच्छी तरह खेल रहा है. वनडे में वह बीच के ओवरों में खेल को नियंत्रित कर सकता है उम्मीद है कि वह टी20 मैचों में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेगा.

किस बल्लेबाज का नाम लेकर किवी कप्तान ने टीम इंडिया को धमकायाकिवी कप्तान सैंटनर को डैरेल मिचेल से बड़ी उम्मीद, वनडे की तरह टी-20 में भी बनाएंगे रन

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मंगलवार को यहां कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डैरिल मिचेल वनडे की अपनी शानदार फार्म को भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भी बरकरार रखेंगे. मिचेल ने भारत के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में 84, नाबाद 131 और 137 रन बनाकर न्यूजीलैंड की श्रृंखला में 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सैंटनर ने पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर अपने सीनियर बल्लेबाज के बारे में कहा, ‘‘डैरिल को शुरू में स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा लेकिन उसने अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की और अब आप उसकी मेहनत का परिणाम देख सकते हैं.

बाएं हाथ के स्पिनर सैंटनर ने कहा, ‘‘वह स्पिन अच्छी तरह खेल रहा है. वनडे में वह बीच के ओवरों में खेल को नियंत्रित कर सकता है उम्मीद है कि वह टी20 मैचों में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेगा. सैंटनर ने टी20 विश्व कप से पहले भारत में खेलने के महत्व पर भी जोर दिया और इस दौरे को अपनी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार दिया. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला विश्व कप सात फरवरी से शुरू होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमें यहां खेलना बहुत पसंद है और  हमारे लिए यह बेहद मायने रखता है कि हमें टी20 विश्व कप से पहले भारतीय परिस्थितियों में एक मजबूत टीम का सामना करने का मौका मिल रहा है.

भारत के खिलाफ मिचेल का हालिया वनडे रिकॉर्ड सैंटनर की उम्मीदों को स्पष्ट करता है. मिचेल ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और विभिन्न परिस्थितियों में बड़ी पारियां खेली हैंं. स्पिन को अच्छी तरह से खेलने और बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने के कारण वह न्यूजीलैंड के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए हैं. टी20 विश्व कप के करीब होने के कारण सैंटनर को उम्मीद है कि मिचेल टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी उसी स्पष्टता और संयम को बनाए रखेंगे, जिसमें भारत का स्पिन-प्रधान आक्रमण कीवी बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है.

homecricket

किस बल्लेबाज का नाम लेकर किवी कप्तान ने टीम इंडिया को धमकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP