बनारस टमाटर की चाट रेसिपी देसी घी और चीनी की चाशनी के साथ.
Banarasi Tamatar Chaat Recipe: जब भी चटपटी चाट का जिक्र होता है, तो सबसे पहले आलू टिक्की या गोलगप्पे याद आते हैं. लेकिन अगर आपने बनारस की मशहूर ‘टमाटर की चाट(Banarasi Tamatar Chaat:)’ नहीं खाई, तो समझो कुछ अधूरा रह गया है. यह चाट साधारण नहीं है; इसमें रसीले टमाटरों का खट्टापन, देसी घी की खुशबू और चीनी की चाशनी का मीठा ट्विस्ट एक साथ मिलता है. गर्मियों की शाम हो या हल्की ठंड, यह रिफ्रेशिंग डिश हर मौसम के लिए परफेक्ट है. आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप इसे बनाने का तरीका.
टमाटर की चाट बनाने की विधि (Step-by-Step)
सामग्री (Ingredients)
मुख्य सामग्री: 1 कप कटे हुए टमाटर, ½ कप उबले हुए आलू, 2 चम्मच देसी घी, ¼ कप कटा प्याज, ½ चम्मच हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच किशमिश.
मसाले: 1 चम्मच देगी मिर्च, ½ चम्मच नमक, ½ चम्मच काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर.
चाशनी के लिए: 1 कप पानी, 3 चम्मच चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, ½ चम्मच चाट मसाला, ¼ चम्मच लाल मिर्च.
गार्निशिंग के लिए: हरी धनिया-पुदीना चटनी, तले हुए काजू, पनीर के छोटे टुकड़े, सेव या नमक पारे, बारीक कटा धनिया और पुदीना.
टमाटर की चाट बनाने की विधि (Step-by-Step)
1. टमाटर का मसाला तैयार करें- सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड भूनें. अब प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक पकाएं. अब इसमें कटे हुए टमाटर, नमक और देगी मिर्च डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक घी अलग न होने लगे (लगभग 2 मिनट). अब आधा कप पानी डालें और इसे 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक टमाटर पूरी तरह से मैश न हो जाएं.
2. जादुई चीनी की चाशनी (Sugar Syrup) – टमाटर चाट की जान इसकी मीठी चाशनी है. एक कप पानी उबालें, उसमें चीनी डालकर घोल लें. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. यह खट्टे-मीठे स्वाद का परफेक्ट बैलेंस देगी.
3. ऐसे करें प्लेटिंग (Garnish and Finish) – एक प्लेट में 4 चम्मच तैयार टमाटर का मिश्रण निकालें. इसमें ऊपर से 1 चम्मच तैयार चीनी की चाशनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब ऊपर से हरी चटनी, तले हुए काजू, पनीर के क्यूब्स और ढेर सारी सेव या नमक पारे डालें. अंत में ताज़ा धनिया और पुदीना पत्ती से सजाकर इसे गरमा-गरम परोसें.
बनारसी टमाटर चाट को और भी खास बनाने के टिप्स:
-इस चाट का असली स्वाद तेल में नहीं बल्कि देसी घी में आता है, इसे स्किप न करें.
-आलू को पूरी तरह मैश न करें, हल्का मोटा रखें ताकि टमाटर के साथ उसका टेक्सचर बना रहे.
-अगर मुमकिन हो तो इसे मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व करें, इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
इस तरह यह टमाटर चाट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो आलू चाट से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं.