Get a burst of flavor in just one bowl; learn the superfast recipe of sweet boondi raita… – Himachal Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Boondi Raita Recipe : उत्तर भारत में बूंदी रायता का अपना महत्व है. जितना यह स्वाद में बेमिसाल है उतना ही यह पाचन को भी मजबूत करता है. इसलिए जब मीठा और हल्का खाने का मन करे, तब दही से बनी चीजें अक्सर याद आ जाती हैं. दही शरीर को ठंडक देने के साथ साथ पाचन भी बेहतर करता है. ऐसे में बूंदी मीठी रायता एक ऐसा देसी व्यंजन है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर हो सकता है. जानिए रेसिपी…

पसंदीदा देसी डिश

बूंदी मीठी रायता खासतौर पर उत्तर भारतीय रसोई की पहचान है. शादी-ब्याह, त्योहार या खास मेहमानों के लिए यह रायता थाली की शान निश्चित रूप से बढ़ा देता है. इसे कभी मिठाई की तरह तो कभी खाने के साथ परोसा जाता है, और हर बार इसका स्वाद लोगों का दिल जीत लेता है.

सही दही का चुनाव

इस रायते की जान ताजा और गाढ़ा दही है. सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेकर अच्छे से फेंट लें, ताकि उसमें गुठलियां न रहें. चिकना और स्मूद दही रायते को क्रीमी टेक्सचर देता है. अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और तब तक मिलाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.

बूंदी को ऐसे करें तैयार

अब बूंदी की बारी आती है. इस रेसिपी के लिए नमकीन बूंदी सबसे शानदार होती है. एक कटोरी बूंदी को हल्के गुनगुने पानी में करीब दो मिनट के लिए भिगो दें. इससे बूंदी नरम हो जाएगी और उसका अतिरिक्त तेल भी निकल जाएगा. अब बूंदी को छानकर हल्के हाथ से दही में मिला दे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खुशबू और स्वाद

रायते के स्वाद को और खास बनाने के लिए इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर डाला जा सकता हैं. चाहें तो कुछ बूंद गुलाब जल भी मिला सकते हैं, जिससे इसकी खुशबू और भी लाजवाब हो जाती है. यह छोटा सा ट्विस्ट रायते को साधारण से बेहतर बना देता है.

ड्राई फ्रूट्स

बलिया निवासी बुजुर्ग विद्यावती देवी के अनुसार, अगर आप रायते को थोड़ा शाही टच देने की सोच रहे हैं, तो ऊपर से काजू, बादाम और किशमिश की बारीक कतरन डाल दे. इससे न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि रायता देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है. यह तरीका खास मौके पर रायते को और खास बना देता है.

ठंडा करके परोसना

बूंदी मीठी रायता तैयार होने के बाद इसे कुछ देर फ्रिज में रख सकते हैं या ठंडी का मौसम है तो रहने दे. ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी निखर कर आता है. इसे पूरी, पराठे, पुलाव या बिरयानी के साथ परोसा जा सकता है. कई लोग इसे खाने के बाद मीठे के रूप में भी बड़े चाव से खाते हैं.

आसान और स्वादिष्ट

इस रायते की सबसे बड़ी खासियत इसका संतुलित स्वाद, दही की ठंडक, बूंदी की नरमी और चीनी की मिठास है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. कम समय में बनने वाली यह डिश शरीर को हल्का और तरोताजा रखने का बेहतरीन विकल्प है.

homelifestyle

बस एक कटोरी में पाए स्वाद का फुल धमाका; जानिए बूंदी मीठी रायते की सुपरफास्ट रेसिपी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP