Shubman Gill: T20 टीम का हिस्सा नहीं शुभमन गिल अब कब थामेंगे बल्ला? जानें भारतीय कप्तान कहां और कौन सा मैच खेलेंगे

Share to your loved once


Last Updated:

Shubman Gill Upcoming Match: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी एलीट में 22 जनवरी को पंजाब के लिए खेलने उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद गिल ने रेड बॉल क्रिकेट में लौटने का फैसला लिया है. पंजाब की टीम सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबला खेलेगी.

T20 टीम का हिस्सा नहीं शुभमन गिल अब कब थामेंगे बल्ला? जानें कौन सा मैच खेलेंगेशुभमन गिल कब खेलेंगे

नई दिल्ली. भारत को न्यूजीलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी. अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टी20 टीम इस हार का बदला लेने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है. इस सीरीज में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल नजर नहीं आएंगे, क्योंकि वह हिस्सा नहीं हैं. गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में उनके फैंस यह जनाने के लिए बेताब होंगे कि गिल अब कब बल्ला थामेंगे. चलिए हम आपको बताते हैं.

कब बल्ला थामेंगे गिल?
दरअसल, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद आराम नहीं करने का फैसला किया है. वह पंजाब की तरफ से सौराष्ट्र के खिलाफ गुरुवार (22 जनवरी) से राजकोट में होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे. गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैच खेले थे. उन्होंने रेस्ट करने के बजाय तुरंत ही लाल गेंद के क्रिकेट में लौटने का विकल्प चुना है, क्योंकि वह भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं हैं. 26 साल के गिल का लक्ष्य पंजाब को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचाना होगा.

शुभमन गिल कब खेलेंगे

पंजाब टीम के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘शुभमन ने वनडे सीरीज के बाद आराम नहीं करने का फैसला किया है. उन्हें इंदौर से राजकोट पहुंचने में आठ घंटे का समय लगा, क्योंकि वहां से कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है.’ बता दें कि पंजाब फिलहाल ग्रुप बी में पांच मैचों में 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. उसे अगले राउंड में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच में जीत हासिल करनी होगी. गिल की वापसी से टीम बल्लेबाजी को मजबूती मिली है. पंजाब टीम राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद गिल पहली बार लाल गेंद का क्रिकेट खेलेंगे. गिल न्यूजीलेंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा था.

टी20 टीम से क्यों बाहर हुए गिल?
टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सेलेक्टर्स ने गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आगामी ICC टूर्नामेंट से बाहर रखने का बड़ा फैसला लिया. इसकी वजह गिल की लगातार खराब फॉर्म रही. 2025 में टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में गिल का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. अपने पिछले 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने सिर्फ 291 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पिछली टी20 सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले, जिसके चलते सेलेक्टर्स को उन्हें बार-बार मौके देने को लेकर आलोचनाएं झेलनी पड़ीं थीं.

वनडे सीरीज में कैसा रहा गिल का प्रदर्शन?
बात करें गिल के न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन की तो उन्होंने शुरुआती दो मुकाबलों में अर्धशतक जरूर जमाए, लेकिन जब टीम को इंदौर में हुए निर्णायक मैच में उनसे बड़ी पारी को उम्मीद थी तो वह सिर्फ 23 रन बनाकर चलते बने. गिल ने तीन मुकाबलों में 125 रन बनाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 टीम का हिस्सा नहीं शुभमन गिल अब कब थामेंगे बल्ला? जानें कौन सा मैच खेलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP