अक्षय कुमार की कार की ऑटो से टक्कर, घायल ड्राइवर को करवाया अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Share to your loved once


Last Updated:

अक्षय कुमार की कार का एक ऑटो से टक्कर हो गई. इस टक्कर में ऑटो का ड्राइवर घायल हो गया. हालांकि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई. घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और कार को सीधा करने में जुटी रही. इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार की कार की ऑटो से टक्कर, घायल ड्राइवर को करवाया अस्पताल में भर्तीअक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट हुआ. (फोटो साभारः इंस्टैंट बॉलीवुड)

मुंबई. अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन की ऑटो से टक्कर हो गई है. यह टक्कर जुहू गांधीग्राम रोड पर हुई. अक्षय शूटिंग से लौट रहे थे तब उनकी मर्सिडीज गाड़ी के आगे उनकी सिक्योरिटी वैन चल रही थी. सिक्योरिटी वैन की टक्कर में ऑटो चालाक मामूली घायल हुए. ऑटो चालक को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. कार टक्कर के बाद पलट गई. घटना स्थल पर पहुंची जुहू पुलिस ने कार को सीधा करने में मदद की. इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

अक्षय कुमार ने ड्राइवर को अस्पताल में एडमिट कराने में मदद की. आगे चल रही एक मर्सिडीज गाड़ी ने अक्षय की गाड़ी को टक्कर मारी. और यह एक्सीडेंट हुआ. मर्सिडीज गाड़ी के ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है. वहीं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पलटने के बाद उसमें फंसे सिक्योरिटी स्टाफ को कार से निकालने की भीड़ जुटी हुई है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP