‘असहमत हों लेकिन उनका अपमान न करें’, एआर रहमान के ‘कम्युनल’ वाले बयान पर दोनों बेटियों ने किया सपोर्ट

Share to your loved once


Last Updated:

एआर रहमान की बेटियां- खातिजा और रहीमा ने अपने पिता को सपोर्ट किया है. एआर रहमान ने बॉलीवुड में कम्युनल फील करने की बात कही थी. उनके बयान पर विवाद हो रहा है. कई बॉलीवुड एक्टर्स-प्रोड्यूसर्स ने उनकी आलोचना की है. इन आलोचना के बीच वरुण ग्रोवर ने एआर रहमान को सपोर्ट किया .अब उनकी बेटियों ने प्रतिक्रिया दी है.

ख़बरें फटाफट

'असहमत हों लेकिन उनका अपमान न करें', रहमान के सपोर्ट में दोनों बेटियांएआर रहमान के एक बेटा और दो बेटियां हैं. (फाइल फोटो)

मुंबई. सिंगर और म्युजिक कंपोजर एआर रहमान को बॉलीवुड में ‘कम्युनल’ फीलिंग और ‘छावा’ फिल्म में ‘विभाजन’ पर दिए गए बयान के बाद आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इसके बाद उनकी बेटियां खातिजा और रहीमा ने चुप्पी तोड़ी. दोनों ने मलयालम म्युजिक कंपोजर कैलास मेनन से सहमति जताई है. कैलास ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखकर लोगों से कहा कि वे एआर रहमान से असहमत हों लेकिन उनका अपमान न करें. कैलास ने एक कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें रहमान को ‘तमिलनाडु और भारत के लिए शर्मनाक’ कहा गया था.

इस पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने लिखा था, “असहमत हों, अपमान न करें. ए. आर. रहमान को अपनी बात कहने के लिए दोषी ठहराने वाले लोग एक बुनियादी बात भूल रहे हैं. उन्होंने अपनी फीलिंग शेयर की, जो उनका अधिकार है.” कैलास ने आगे कहा कि रहमान को अपना अनुभव शेयर करने की आज़ादी है. उन्होंने कहा, “आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनके अनुभव को शेयर करने की आज़ादी नहीं छीन सकते. लेकिन जो हुआ, वह असहमति से कहीं आगे बढ़ गया और गाली-गलौज और चरित्र हनन तक पहुंच गया.”

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP