aaj ka Mesh rashifal 20 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 20 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 January 2026 : मेष राशि के जातक आज चांदी कटेंगे. प्रमोशन, इंक्रीमेंट और बॉस से तारीफ मिलने के योग हैं. नई जगह ज्वाइनिंग हो सकती है. टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी. नए ग्राहक जुड़ेंगे. घर का वातावरण आनंदमय होगा. रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. सरप्राइज भी मिल सकता है. राहुकाल में कोई नया काम करने से बचें. आज उत्तर दिशा में जाना खतरनाक है. वैवाहिक जीवन में समांजस्य और सहयोग बढ़ सकता है. शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 होगा. आज का शुभ रंग आसमानी और पीला है.

Aaj ka Mesh Rashifal 20 January (आज की मेष राशि) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आज बिजनेस से लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े कामों से दीर्घकालिक लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की दिक्कत आंख और सिर से जुड़ी हो सकती है. रिश्तों में प्रेम बना रहेगा. आज कोई सरप्राइज भी मिल सकता है. काम पर ध्यान दें. आवेग पर काबू रखें. आज शिशिर ऋतु और माष माघ है. नक्षत्र स्वर्ण है. पक्ष शुक्ल और योग सिद्धि है. सूर्योदय 7.14 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5.50 शायकाल पर होगा. शुभ समय 12.11 से 12.53 तक होगा. इसमें किया गया काम चिरकाल तक लाभ देता है. अशुभ समय 3.11 से 4.30 तक रहेगा. राहुकाल में कोई नया काम करने से बचें. दिशाशूल उत्तर में है.

नौकरी वालों की चांदी

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य का गोचर मकर से कुंभ राशि में होगा. इससे मेष राशि के लाभ का भाव 11वां सक्रिय रहेगा. यह स्थिति भाग्य को सहयोग प्रदान करेगी. नेटवर्किंग, आय वृद्धि और इच्छा की पूर्ति करेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.  मेष राशि के जातकों का नौकरी में भौकाल रहेगा. प्रमोशन, इंक्रीमेंट और बॉस से तारीफ मिलने के योग हैं. नई जगह पर ज्वाइनिंग भी हो सकती है. टीम वर्क से सफलता मिलेगी.

मिलेगी खुशखबरी

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. ऊर्जा में वृद्धि होगी. पुरानी थकान और तनाव से राहत मिलेगी. स्क्रिन कम देखें और रात में जल्द सोने का प्रयास करें. प्यार संबंधों में खुशखबरी मिल सकती है. कोई सरप्राइज मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में समांजस्य व सहयोग बढ़ सकता है. परिवार में उत्साह होगा. मेष राशि के लिए शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग आसमानी और पीला रहेगा. आज सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें. ओम सूर्याय नम : का 11 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को गुड़ या गेहूं का दान करें. लाभ बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

आज लाभ भाव में सूर्य, अचानक होगी धनवर्षा, चांदी काटेंगे मेष राशि के जातक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP