पलाश मुच्छल बने डायरेक्टर, फिल्म में श्रेयस तलपड़े की हुई एंट्री, लीड रोल में आएंगे नजर

Share to your loved once


Last Updated:

श्रेयस तलपड़े पलाश मुच्छल की अनटाइटल्ड फिल्म में मुंबई की पृष्ठभूमि पर आम आदमी का किरदार निभाएंगे. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पलाश इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.

ख़बरें फटाफट

पलाश मुच्छल बने डायरेक्टर, फिल्म में श्रेयस तलपड़े निभाएंगे लीड रोलपलाश मुच्छल के साथ श्रेयस तलपड़े. (फोटो साभारः एक्स @taranadarsh)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े फिल्म डायरेक्टर पलाश मुच्छल की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म अभी तक बिना नाम (अनटाइटल्ड) है और इसमें श्रेयस एक आम आदमी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी है. तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा, “श्रेयस तलपड़े पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में लीड रोल करेंगे. यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और श्रेयस इसमें एक साधारण इंसान का किरदार निभाएंगे.”

इस घोषणा के साथ ही उनके फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. श्रेयस तलपड़े पिछले कुछ सालों से अपनी मजबूत एक्टिंग के लिए चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने ‘गोली मार के ले लो’, ‘कट्टी बट्टी’, ‘तारीख’, ‘पुणेरी मिसाल’, ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी कॉमेडी और ड्रामा दोनों में गहरी पकड़ है, जिसकी वजह से वह दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं. अब पलाश मुच्छल के साथ उनका यह प्रोजेक्ट उन्हें एक नए अंदाज में पेश करेगा.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP