Foods to control blood sugar: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले सुपरफूड्स

Share to your loved once


Last Updated:

Foods to control blood sugar level: डायबिटीज एक गंभीर समस्या है. भारत में डायबिटीज के लाखों मरीज हैं और लगातार इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही है. एक बार डायबिटीज हो जाए तो इसे पूरी तरह से ठीक कर पाना मुमकिन नहीं है. ऐसे में आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो बस अपने खानपान का सबसे अधिक ख्याल रखें ताकि ब्लड में शुगर लेवल हाई ना हो. शुगर लेवल को कंट्रोल ना करें तो इससे दिल, किडनी, आंखों के साथ ही शरीर के हर हिस्से को नुकसान हो सकता है. ऐसे में आप ब्लड शुगर को दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक तरीके से भी कंट्रोल कर सकते हैं.

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है. अगर इसे नियंत्रित न किया जाए, तो यह दिल, किडनी, आंखों के साथ ही शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ब्लड शुगर को दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय कुछ रोजमर्रा के सुपरफूड्स की सिफारिश करता है, जो फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये खाद्य पदार्थ न केवल ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं, बल्कि ऊर्जा स्तर को स्थिर करते हैं और अनियंत्रित भूख को भी कम करते हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार, इन सुपरफूड्स को नियमित रूप से खाने से डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा मिल सकता है. इनमें मेथी दाना, दालचीनी, जौ, बाजरा, ओट्स के साथ पालक, मेथी, सरसों का साग और दाल जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं. इन सुपरफूड्स को अपनी रोजाना की थाली में शामिल करने से दवाओं की मात्रा भी कम हो सकती है. साथ ही नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद लेने से सेहत भली चंगी बनी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मेथी दाना सबसे प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है. रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच मेथी दाना चबाकर खाने से ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल में रहता है. वहीं, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को रोजाना दूध, दही या पानी में मिलाकर लेने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और शुगर लेवल स्थिर रहता है.

इसके साथ ही जौ, बाजरा और ओट्स जैसे अनाज सफेद चावल और मैदा की जगह बेहतर विकल्प हैं. इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित होने देता है और अचानक शुगर बढ़ने से रोकता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए पालक, मेथी और सरसों का साग कारगर है. ये पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. इनका नियमित सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है. वहीं, मुट्ठी भर अखरोट या बादाम रोजाना खाने से अच्छे फैट मिलते हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं. ये दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

<br />शुगर कंट्रोल में रखने के लिए आप अपने भोजन में मूंग, चना, मसूर, उड़द जैसी दालों को भी शामिल करना चाहिए, जिनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है. ये लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती हैं.

homelifestyle

Foods to control blood sugar: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने वाले सुपरफूड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP