Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि पर पंचग्रही योग का असर, घर और करियर में तनाव के संकेत, संभलकर लें फैसले

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 19 January 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चंद्रमा के साथ सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के चौथे भाव में एक साथ आने से दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है. इसका असर घरेलू माहौल और मानसिक शांति पर पड़ सकता है. जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा, इसलिए काम और घर के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. माता की सेहत और भावनाओं पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

अजमेर. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील रहने वाला है. चंद्रमा आज आपके चौथे भाव यानी मकर राशि में विराजमान है और यहां एक दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है। सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा एक साथ चौथे भाव में स्थित हैं. चौथा भाव घर, माता, मानसिक शांति और हृदय से जुड़ा होता है, इसलिए ग्रहों का इतना भारी जमावड़ा आपके घरेलू वातावरण को थोड़ा अस्थिर कर सकता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि घर की सारी जिम्मेदारियां एक साथ आप पर आ गई हैं. मन में बेचैनी, घबराहट या भावनात्मक दबाव बना रह सकता है. ऐसे में आज की सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी कि ऑफिस का तनाव घर न लाएं और घर की उलझनों को काम पर हावी न होने दें. संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.

तुला राशिवाले समस्या को नजरअंदाज न करें
आज माता जी की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता रखें. यदि उन्हें पहले से कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें. समय पर दवा, सलाह और देखभाल जरूरी होगी. करियर और व्यापार में आज फोकस बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. मन बार-बार भटक सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो दिन संभल सकता है. खासतौर पर प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट या कंसलटेंसी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक संकेत दे रहा है.

तुला राशि वाले भावनाओं पर रखें नियंत्रण
लव लाइफ में आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के प्रति कभी प्रेम तो कभी गुस्से की भावना उभर सकती है. इसलिए आज शब्दों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है.

आज का गुप्त नवरात्रि महाउपाय
आज सोमवार है और गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है तो आज  घर के मंदिर में या किसी देवी मंदिर में घी का दीपक जलाएं, उसमें दो लौंग डालें. इसके बाद मां दुर्गा या मां काली को गुड़हल का फूल अर्पित करें और अपनी गुप्त मनोकामना मन ही मन कहें। श्रद्धा और विश्वास से किया गया यह उपाय आपकी इच्छा पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeastro

तुला राशि पर पंचग्रही योग का असर, करियर में तनाव के संकेत, संभलकर लें फैसले

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP