‘पोलो घोड़े-लग्जरी घड़ियां’, करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर लगाया संजय की संपत्ति को जानबूझकर छुपाने का आरोप

Share to your loved once


Last Updated:

करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. उन्होंने प्रिया कपूर के दावे को चुनौती देती है, जो संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं. प्रिया का कहना है कि संजय की वसीयत में वह अकेली वारिस हैं. अब बच्चों ने उन पर प्रॉपर्टी की गलत लिस्ट देने का आरोप लगाया है.

ख़बरें फटाफट

करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर लगाया संजय की संपत्ति को छुपाने के आरोपसंजय कपूर की प्रॉपर्टी का विवाद में आए दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं.

मुंबई. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर पर कोर्ट में उनकी पूरी संपत्ति का खुलासा न करने का आरोप लगाया है. समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि प्रिया कपूर ने अदालत में संजय की संपत्ति की अधूरी सूची दाखिल की है. समायरा और कियान ने आरोप लगाया है कि प्रिया ने कोर्ट में संजय की प्रॉपर्टी की अधूरी लिस्ट जमा करवाई है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, समायरा और कियान का कहना है कि प्रिया ने जो लिस्ट दी है, उसमें पोलो खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले महंगे घोड़े और इससे जुड़े खेल उपकरण साथ ही ऑडेमार्स पिगुएट और रोलेक्स जैसी लग्जरी रिस्ट वॉच शामिल नहीं थीं. कई महंगी आर्टवर्क भी विवादित प्रॉपर्टी लिस्ट में शामिल नहीं हैं.

इसके अलावा, बच्चों ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय कपूर की कई अचल संपत्तियां भी प्रिया की लिस्ट में नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रानी कपूर द्वारा दी गई लिस्ट से तुलना करने पर कई गड़बड़ियां सामने आई हैं और रानी द्वारा बताई गई प्रॉपर्टीज भी प्रिया की लिस्ट में नहीं हैं.

प्रिया कपूर को सभी प्रॉपर्टी बताने के निर्देश देने की मांग

बच्चों ने दावा किया कि इसे जानबूझकर छुपाया गया है और अब अदालत से मांग की है कि प्रिया कपूर को शपथ लेकर उनके पिता की सभी प्रॉपर्टीज का खुलासा करने का निर्देश दिया जाए. इस मामले की अगली सुनवाई मंगलवार, 20 जनवरी को होगी.

संजय कपूर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

बता दें, संजय कपूर का 12 जून 2025 को पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसकी वजह कथित तौर पर मधुमक्खी के काटने को बताया गया. वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. यह एक बड़ी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स कंपनी है. यह कंपनी भारत, चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में ईवी निर्माण समेत ग्लोबल लेवेल पर काम करती है. फोर्ब्स के अनुसार 2024 में उनकी कुल संपत्ति 1.2 अरब डॉलर (10,300 करोड़ रुपये) आंकी गई थी, जबकि उच्चतम मूल्यांकन 1.6 अरब डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) था.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर पर लगाया संजय की संपत्ति को छुपाने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP