GG vs RCB 2026 Live: क्या RCB का विजयरथ रोक पाएंगे गुजरात के ‘जायंट्स’, वडोदरा से कुछ देर में लाइव एक्शन
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants WPL Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आज गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में टूर्नामेंट का यह 12वां मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टॉस गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने जीता और बॉलिंग चुनी. स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी लगातार चार जीत के साथ अजेय है. वहीं, गुजरात जायंट्स ने चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुजरात जायंट्स आरसीबी का विजयरथ रोकने में कामयाब रहती है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह ठाकुर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, लॉरेन बेल.
गुजरात जायंट्स ने जीता टॉस, चुनी बॉलिंग
गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है. गुजरात की टीम में दो बदलाव हुए हैं. एक खिलाड़ी का डेब्यू हो रहा है, जबकि अनुष्का की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है. वहीं, आरसीबी पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ ही खेल रही है.
आरसीबी की टीम ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी टीम को हराना आसान नहीं होगा. दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स ने पहले दो मैच जीत कर इस सत्र की अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद वह अगले दो मैच में हार गई और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई. आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान मंधाना ने फॉर्म में वापसी की है. उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठ विकेट से मिली शानदार जीत में 96 रन की मैच विजेता पारी खेली.
𝗪𝗲’𝗿𝗲 𝗯𝗮𝗰𝗸 with a blockbuster on the cards! 🤩🍿