शकरकंदी की खीर रेसिपी सर्दियों में सेहत और स्वाद के लिए फायदेमंद.
Last Updated:
Karauli News: सर्दियों में शरीर को चाहिए ज्यादा गर्माहट और ऊर्जा, और शकरकंदी की खीर इसमें आपके लिए एकदम परफेक्ट है. मैश की हुई शकरकंदी, दूध, घी और ड्राई फ्रूट्स का यह कॉम्बिनेशन न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है. इसे कुछ ही मिनटों में घर पर बनाएं और सर्दियों का मज़ा दोगुना करें.

सर्दी का मौसम खानपान के लिहाज से सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है, जिसे पूरा करने के लिए लोग तरह-तरह के पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं. सर्दियों में बाजार में मिलने वाली शकरकंदी इन्हीं में से एक है, जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

आमतौर पर लोग शकरकंदी को उबालकर या भूनकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंदी की खीर खाई है अगर नहीं, तो इस सर्दी में जरूर ट्राई करें, क्योंकि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है.

शकरकंदी फाइबर, आयरन, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है. वहीं दूध, ड्राई फ्रूट्स और इलायची के साथ तैयार की गई शकरकंदी की खीर सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ भरपूर ऊर्जा देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

खास बात यह है कि इसे आप घर पर बेहद आसान तरीके से कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. शकरकंदी की खीर बनाने सबसे पहले आपको यें सामग्री लेनी हैं. 2 मीडियम आकार की शकरकंदी, 1 लीटर दूध,1 बड़ा चम्मच घी, स्वादानुसार चीनी,आधा चम्मच इलायची पाउडर काजू, बादाम और पिस्ता (कटे हुए).

सबसे पहले शकरकंदी को अच्छे से उबाल लें. उबलने के बाद छिलका उतारकर इसे अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक गहरे तले की कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें मैश की हुई शकरकंदी डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का भून लें. इससे खीर का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती है.

इसके बाद इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि खीर तले में न लगे. कुछ देर बाद जब खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल दें. अंत में कटे हुए सूखे मेवे मिलाकर 4–5 मिनट तक और पकाएं.