palmistry prediction about little finger | Your Pinky Finger Reveals Your Hidden Personality Traits | बुध ग्रह की छोटी उंगली में छुपे हैं कई राज… 99 प्रतिशत लोगों नहीं है जानकारी, जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Share to your loved once


Palmistry Prediction About Little Finger: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, आप हथेली की रेखाओं और उंगलियों के माध्यम से सामने वाले के व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य को समझ सकते हैं. इस शास्त्र में हाथ की रेखाओं, उंगलियों और हथेली के आकार का अध्ययन किया जाता है और जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे करियर, धन, सेहत, रिलेशन आदि के बारे में अनुमान लगाया जाता है. आज हम बात करेंगे छोटी उंगली की, जिसे कनिष्ठा या कनिष्ठिका कहते हैं. ज्योतिष में छोटी उंगली को बुध उंगली भी कहा जाता है. इस उंगली को देखकर आप किसी भी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता, बातचीत की कला, व्यापार की समझ, सामाजिक रिश्तों आदि के बारे में जानाकरी प्राप्त कर सकते हैं. आपकी छोटी उंगली की बनावट आपके अंदर के सभी छुपे राज के बारे में भी जानकारी दे सकती है. आइए जानते हैं छोटी उंगली के बारे में ये रहस्य…

रिंग फिंगर के पहले जोड़ से लंबी हो तो
अगर छोटी उंगली रिंग फिंगर के पहले जोड़ से लंबी है तो ऐसे लोग बहुत समझदार होते हैं. इनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है, पुरानी से पुरानी चीजें आसानी से याद रहती हैं. ऐसे लोग गहराई से सोचते हैं और किसी भी बात को जल्दी समझ लेते हैं. बुध की वजह से इन लोगों में कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती हैं, जिससे ये दूसरों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं.

रिंग फिंगर के पहले जोड़ के बराबर हो तो
अगर छोटी उंगली रिंग फिंगर के पहले जोड़ के बराबर है तो ऐसे लोग बहुत संतुलित स्वभाव के होते हैं. ये अनुशासन को बहुत महत्व देते हैं और हर काम को प्लानिंग के साथ करना पसंद करते हैं. ये अच्छे श्रोता और भरोसेमंद दोस्त होते हैं, लेकिन कभी-कभी फैसले लेने में थोड़ा समय लगाते हैं.

सभी उंगलियों से रिंग फिंगर छोटी हो तो
अगर छोटी सभी उंगलियों से छोटी है तो ऐसे लोग थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं. ये अपनी भावनाएं दूसरों से शेयर करना पसंद नहीं करते. अनजान लोगों से बात करने में इन्हें थोड़ा समय लगता है. लेकिन ये बहुत दयालु स्वभाव के होते हैं और दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं. इनकी कोमल सोच की वजह से लोग इन्हें आसानी से धोखा दे सकते हैं.

छोटी उंगली में थोड़ा टेड़ापन हो तो
अगर छोटी उंगली सीधी ना होकर थोड़ा टेड़ापन आ रहा है तो ऐसे लोग बहुत कूटनीतिक सोच रखते हैं. ये हर हालात में जल्दी ढल जाते हैं और चीजों को अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं. मुश्किल समय में भी शांत रहकर समस्या सुलझा लेते हैं. लेकिन कभी-कभी अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को गलत रास्ते पर भी ले जा सकते हैं.

दोनों उंगलियों के बीच ज्यादा गैप हो तो
अगर छोटी और रिंग फिंगर के बीच ज्यादा गैप है तो ऐसे लोग स्वतंत्र सोच वाले होते हैं. ये किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं करते और अपने फैसलों को ही महत्व देते हैं. इनकी सोच क्रांतिकारी होती है. ऐसे लोग राजनीति या बिजनेस में बड़ी सफलता पाते हैं. साथ ही अपनी बातचीत से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं.

बुध ग्रह को समर्पित उंगली
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, छोटी उंगली सिर्फ एक छोटी उंगली नहीं है, ये आपकी बुद्धि और समझ का आईना है. बुध ग्रह का असर इस उंगली पर होता है, इसलिए जिनका बुध मजबूत होता है उनकी छोटी उंगली की बनावट बहुत आकर्षक और साफ होती है. बता दें कि सिर्फ एक उंगली देखकर पूरा भविष्य नहीं बताया जा सकता, हथेली की बाकी रेखाओं को भी देखना जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP