Pat Cummins to miss T20 World Cup group matches: पैट कमिंस का टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में खेलना मुश्किल

Share to your loved once


Last Updated:

Pat Cummins to miss T20 World Cup group matches: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप से पहले आया बयान फैंस का दिल तोड़ने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में पैट कमिंस का खेलना मुश्किल है. पाकिस्तान दौरे के लिए टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इसकी जानकारी दी.

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले झटका, शुरुआती मैच से बाहर होंगे कमिंस!टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच से पैट कमिंस हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती ग्रुप स्टेज मैचों में अपने स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बिना ही उतरना होगा. इसकी पुष्टि चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने की है. 19 जनवरी को पाकिस्तान के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान किया गया. इस दौरान उन्होंने तीन चोटिल खिलाड़ियों कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड की स्थिति पर अपडेट दिया.

बेली को उम्मीद है कि हेजलवुड और डेविड मेगा इवेंट से पहले फिट हो जाएंगे, वहीं उन्होंने कहा कि कमिंस की स्थिति अलग है और वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कम से कम दो ग्रुप स्टेज मैच मिस कर सकते हैं. बेली ने मीडिया से कहा, “[डेविड] को हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में बहुत मामूली झटका लगा था, मुझे लगता है पिछले हफ्ते, इसलिए वह उस रनिंग सेशन को पूरा नहीं कर पाए जिसकी उन्हें उम्मीद थी, लेकिन अब उन्हें किसी भी नुकसान से मुक्त घोषित कर दिया गया है.”

“यह सिर्फ, मुझे लगता है, एक भारी सप्ताह के बाद था. तो वह अभी भी टूर्नामेंट की शुरुआत के लिए ट्रैक पर हैं. जोश भी उसी स्थिति में हैं और पैट थोड़ा अलग हैं… वह शायद टूर्नामेंट में तीसरे या चौथे मैच के आसपास वर्ल्ड कप ग्रुप से जुड़ेंगे.”

कमिंस को अपनी कमर में परेशानी रही है. महीनों की रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 2025-26 अपने नाम करने के बाद उन्हें बाकी सीरीज के लिए आराम दिया गया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कमिंस को मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहता है. बेली ने कहा, “अगर हम कर सकते हैं, बिल्कुल, यही प्लान है. साफ है, अगर कुछ बदलता है और हमें कवर करना पड़ता है, तो हम करेंगे, लेकिन हां, उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहा तो यही प्लान रहेगा.”

ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2021 विजेता ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 11 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगा. उनका दूसरा मैच 13 फरवरी को उसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ है. बेली ने पुष्टि की है कि कमिंस ये दोनों मैच मिस करेंगे. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 16 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले फिट हो जाएंगे. उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ उसी मैदान पर है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले झटका, शुरुआती मैच से बाहर होंगे कमिंस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP