Ratha Saptami 2026 Rashifal Surya dev great strength lucky for mesh tula meen these six zodiac signs | रथ सप्तमी के दिन से सूर्य भगवान में ऐसे आएगी तेजी, मेष समेत 6 इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Last Updated:
Ratha Saptami 2026 Rashifal: 25 जनवरी से रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन सूर्य भगवान सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर पृथ्वी वासियों का कल्याण करेंगे. रथ सप्तमी के दिन से भगवान सूर्य की कृपा में तेजी आएगी और जीवन के हर क्षेत्र में फायदा भी मिलेगा. सूर्य की कृपा का सबसे ज्यादा फायदा मेष समेत इन 6 राशियों को मिलने वाला है लेकिन ध्यान रखें कि रथ सप्तमी के दिन सूर्य भगवान की पूजा करना न भूलें.

Ratha Saptami 2026 Rashifal: माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 25 जनवरी दिन दिन रविवार को है. इस दिन सूर्य अपने सातों घोड़ों के रथ पर सवार होकर चलना शुरू करते हैं इसलिए इस तिथि को रथ सप्तमी कहा जाता है. रथ सप्तमी के दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्ध योग और साध्य योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रथ सप्तमी के दिन बन रहे शुभ योग और सूर्य देव की कृपा से मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है. इन राशियों को जीवन में सूर्य के समान मान-सम्मान बढ़ेगा और सेहत, आमदनी, अधिकार, सरकार जैसी बातों में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आइए जानते हैं रथ सप्तमी से इन राशियों को क्या क्या लाभ मिलने वाला है…

मेष इस राशि के लिए दशम स्थान में सूर्य की ताकत बढ़ने से नौकरी में सकारात्मक बदलाव जरूर आएंगे. प्रमोशन के साथ-साथ अतरिक्त आमदनी के रास्ते भी नजर आएंगे. पिताजी की तरफ से संपत्ति और धन मिलेगा, जिसे आप निवेश कर सकते हैं. बड़े लोगों से भी अच्छे संबंध बनेंगे. राजनीति में भी प्रभाव बढ़ेगा और कई खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी.

वृषभ इस राशि के भाग्य स्थान में सूर्य की मजबूत स्थिति के कारण यहां के नौकरीपेशा, बेरोजगार, प्रोफेशनल्स और व्यापारियों को विदेश में मौके मिल सकते हैं. इस राशि के कुछ लोगों का शादी का रिश्ता पक्का हो सकता है. बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के मौके मिलेंगे. सेहत से जुड़ी परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलेगी. जो भी काम करेंगे उसमें फायदा ही होगा. अचानक धन लाभ के भी अच्छे योग हैं. संतान प्राप्ति के भी संकेत दिख रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तुला इस राशि के चौथे स्थान में सूर्य को रथ सप्तमी से ताकत मिलने के कारण अचानक धन लाभ के अच्छे मौके हैं. नौकरी में ऊँचे पद मिल सकते हैं. कई तरफ से पैसा आ सकता है. संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं. संपत्ति और पैसे दोनों मिल सकते हैं. घर और गाड़ी खरीदने के योग बनेंगे. परिवार में सुख और खुशी बढ़ेगी. दूसरों की भलाई के काम करेंगे. बड़े लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि के लिए दशम भाव के स्वामी सूर्य का बल बढ़ना और तीसरे स्थान में गोचर करना आय और करियर में उम्मीद से ज्यादा तरक्की लाएगा. जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. बेरोजगारों को अच्छे मौके मिलेंगे. ऊंचे परिवार में शादी का योग है. यात्राएं फायदेमंद रहेंगी. नौकरी में जल्दी तरक्की मिलेगी. प्रोफेशन, नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का भी मौका मिलेगा.

धनु इस राशि के लिए भाग्य के स्वामी सूर्य जब धन स्थान में मजबूत होते हैं तो आसानी से आमदनी बढ़ाने का मौका मिलता है. आमदनी बढ़ने से जरूरी जरूरतें पूरी होती हैं और आर्थिक, निजी समस्याएं भी पूरी तरह सुलझ जाती हैं. सेहत में भी फायदा होता है. पैतृक संपत्ति मिल सकती है. विदेश से कमाई का योग बनता है. नौकरीपेशा, बेरोजगार, प्रोफेशनल्स और व्यापारियों को विदेश में मौके मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा.

मीन इस राशि के लिए लाभ स्थान में सूर्य मजबूत होने से शनि दोष समेत सभी दोष दूर हो जाएंगे. सेहत में काफी सुधार होगा. आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी. दुश्मन भी दोस्त बनकर मदद करेंगे. नौकरी में जल्दी तरक्की मिलेगी. काम और बिजनेस में रुकावटें दूर होकर एक्टिविटी बढ़ेगी. बेरोजगारों को विदेश से ऑफर मिल सकते हैं. आर्थिक, पर्सनल और सेहत से जुड़ी समस्याएं पूरी तरह खत्म हो जाएंगी.