कृति सेनन-कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर रिश्ते की पुष्टि की, फैंस खुश

Share to your loved once


Last Updated:

नूपुर सेनन की शादी कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को स्पॉट किया गया था. दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं काफी समय से हैं, लेकिन कपल ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था. कबीर बहिया ने नुपूर की शादी से कृति संग खास फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को लगभग कंफर्म कर दिया है. एक्ट्रेस के फैंस कपल को साथ देख बेहद उत्साहित हैं.

ख़बरें फटाफट

कृति सेनन-कबीर बहिया ने कंफर्म किया रिश्ता? नूपुर की शादी से सामने आई खास फोटोकृति सेनन और कबीर बहिया

 नई दिल्ली.  कृति सेनन काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं और एक्ट्रेस की बहन नूपुर सेनन की शादी के बाद एक बार फिर ये अफवाहें तेज हो गई हैं. खबरें हैं कि कृति काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है. यहां तक कि कबीर, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में भी शामिल हुए थे. उन्हें कृति के साथ उदयपुर में और फिर वापस मुबंई लौटते हुए स्पॉट किया गया था. हालांकि कपल ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई कमेंट नहीं किया था, लेकिन बिजनेसमैन कबीर बहिया के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि अब कपल ने अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल तो कर ही दिया है.

कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम पर उदयपुर में हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की आलीशान शादी से कई फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में वो अपने दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाते दिख रहे हैं, लेकिन जिस फोटो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो कृति सेनन के साथ है. ये फोटो स्टेबिन और नूपुर की क्रिस्चियन वेडिंग के दिन की है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP