aaj ka Vrishchik rashifal 19 January 2026 Scorpio horoscope in hindi may gain money but health risk likely

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 19 January 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 19 जनवरी का दिन धन लाभ और मानसिक तनाव का मिला-जुला संगम है. जहां सूर्य और मंगल की स्थिति धन प्राप्ति के द्वार खोल रही है, वहीं शुक्र और शनि का गोचर पत्नी के स्वास्थ्य और संतान पक्ष को लेकर चिंता पैदा कर सकता है. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा से जानिए आज के अशुभ प्रभावों को दूर करने के अचूक उपाय और विशेष पूजा विधि.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: माघ शुक्ल प्रतिपदा सोमवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार आज जहां ग्रहों की स्थिति धन लाभ के द्वार खोल रही है. वहीं दांपत्य जीवन और स्वास्थ्य को लेकर सितारे कुछ कठिन संकेत भी दे रहे हैं.

धन लाभ और मानसिक भय का योग
आज वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में चंद्रमा, सूर्य और मंगल तीनों ही तृतीय भाव (तृतीयस्त) में गोचर कर रहे हैं. यह एक अत्यंत शुभ स्थिति है जो धन प्राप्ति कारक योग का निर्माण कर रही है. व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपको अनेक प्रकार से लाभ मिल सकता है. हालांकि बुध के भी तृतीय भाव में होने से मन में अज्ञात भय (भयाक्रांत) बना रहेगा. जिससे आप निर्णय लेने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं.

पत्नी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें
आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़ा कष्टकारी हो सकता है. शुक्र के तृतीय भाव में होने के कारण पत्नी पक्ष से शोककुल योग बन रहा है. शारीरिक पीड़ा विशेष रूप से आपकी पत्नी को गर्भाशय या मूत्र मार्ग (पेशाब संबंधित) रोगों के कारण कष्ट हो सकता है. दांपत्य सुख में कमी और मानसिक तनाव से बचने के लिए जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें.

शत्रु बाधा और संतान की चिंता
बृहस्पति (अष्टमस्त): आठवें घर में गुरु के होने से कलह और विवाद के योग बन रहे हैं.
राहु (चतुर्थ भाव): चौथे घर का राहु शत्रुओं की संख्या में वृद्धि कर सकता है. इसलिए गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
शनि (पंचमस्त): पांचवें घर में शनि की स्थिति संतान पक्ष से कष्ट और धन की हानि (ह्रास कारक योग) का संकेत दे रही है.

अचूक ज्योतिषीय उपाय
यदि आपकी कुंडली में ग्रहों का दोष है या आज का दिन भारी लग रहा है, तो डॉ.कुणाल कुमार झा ने निम्नलिखित विशेष उपाय सुझाए हैं. सोमवार का दिन है, इसलिए सवा मीटर सफेद कपड़े में दही, कपूर, चीनी, शंख, सफेद फूल और सफेद चंदन बांधकर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें. आज के दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ फलदायी होगा. दुर्गा सप्तशती (मार्कंडेय पुराण) का संपूर्ण पाठ करें.

समय कम हो तो चौथे और ग्यारहवें अध्याय का पाठ अवश्य करें. पंचमुखी हनुमान कवच और वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड का पाठ करने से सभी बाधाएं दूर होंगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

वृश्चिक: धन लाभ के बीच पत्नी की सेहत बनी चिंता का कारण, आज बरतें ये सावधानियां

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP