शुभमन गिल ने रोहित शर्मा की खराब फॉर्म का बचाव किया, भारत हारा

Share to your loved once


Last Updated:

Shubman gill on Rohit sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा सिर्फ 61 रन बना पाए. भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. यह पहला मौका है जब न्यूजीलैंड ने भारत को घर पर किसी वनडे सीरीज में हराया. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा का बचाव किया,

न्यूजीलैंड के खिलाफ घटिया प्रदर्शन के बाद किसे बचाने में जुटे कप्तान शुभमन गिलशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा का किया बचाव

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज बेहद खराब रही. उन्होंने कुल मिलाकर सिर्फ 61 रन बनाए और उनका सबसे बड़ा स्कोर 26 रहा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सीरीज में शानदार फॉर्म के साथ एंट्री की थी, क्योंकि पिछले छह वनडे में वह चार बार 50 से ज्यादा रन बना चुके थे. वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने उनकी कमजोरी पकड़ ली, जिससे ‘हिटमैन’ बड़े रन नहीं बना पाए. पूर्व कप्तान का शुभमन गिल ने बचाव किया है.

ब्लैक कैप्स के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में रोहित सिर्फ 11 रन ही बना सके और जैकरी फॉल्क्स की गेंद पर आउट हो गए. तीन वनडे में 38 साल के रोहित ने 26, 24 और 11 रन बनाए. ऐसे में जब भारत सीरीज 2-1 से हार गया, तो रोहित की फॉर्म पर सवाल उठना लाजिमी था. गिल ने तुरंत यह बात कही कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रन बनाए थे. यहां ऐसा हुआ कि वो अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.

भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि वह शानदार फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से लेकर साउथ अफ्रीका सीरीज तक. जैसा कि मैंने कहा, आप हमेशा अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकते. मुझे लगता है कि उन्होंने पहले दो वनडे में अच्छी शुरुआत की थी. एक बल्लेबाज के तौर पर आप हमेशा चाहते हैं कि उन शुरुआतों को बड़े स्कोर में बदलें और शतक बनाएं, लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं होता. लेकिन यही चीज है, जिसे आप हमेशा हासिल करने की कोशिश करते हैं.”

रोहित की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अर्धशतक और विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए 155 रन की पारी खेली थी.

सीरीज के निर्णायक मुकाबले की बात करें तो भारत 41 रन से हार गया, क्योंकि मेजबान टीम 338 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी. विराट कोहली की 124 रन की पारी और हर्षित राणा व नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सके.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

न्यूजीलैंड के खिलाफ घटिया प्रदर्शन के बाद किसे बचाने में जुटे कप्तान शुभमन गिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP