Bakery Style Waffle Recipe। घर पर वॉफल्स बनाने की रेसिपी
Last Updated:
Bakery Style Waffle Recipe : बेकरी स्टाइल वॉफल्स घर पर बनाना बेहद आसान है. थोड़ी सी सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप कुरकुरे और स्वादिष्ट वॉफल्स बना सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक मजेदार और झटपट बनने वाला नाश्ता है जिसे वे बार-बार मांगेंगे.
बेकरी स्टाइल वॉफल्स रेसिपीBakery Style Waffle Recipe : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर सुबह यही सवाल रहता है कि बच्चों को नाश्ते में क्या दिया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और जल्दी बन जाए. रोज-रोज पराठा, पोहा या ब्रेड खाकर बच्चे भी बोर हो जाते हैं और माता-पिता भी कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप बच्चों को कुछ मीठा, कुरकुरा और बेकरी जैसा ट्रीट देना चाहते हैं तो वॉफल्स एक शानदार विकल्प हो सकता है. वॉफल्स बाहर से देखने में जितने फैंसी लगते हैं, उतने ही आसान ये घर पर बनाए जा सकते हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि वॉफल्स बनाना मुश्किल काम है या इसके लिए खास सामग्री चाहिए, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही तरीका अपनाकर आप बिल्कुल बेकरी स्टाइल वॉफल्स घर पर तैयार कर सकते हैं. बच्चों को मीठा खाने का मन हो या वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाना हो, वॉफल्स हर मौके के लिए परफेक्ट रहते हैं. इन्हें आप चॉकलेट, न्यूटेला, शहद या आइसक्रीम के साथ सर्व कर सकते हैं. खास बात यह है कि घर पर बने वॉफल्स साफ-सुथरे होते हैं और आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें हेल्दी भी बना सकते हैं. चलिए जानते हैं बेकरी स्टाइल वॉफल्स बनाने की आसान रेसिपी.
वॉफल्स बनाने की सामग्री
-मैदा – 2 कप
-दूध – 2 कप
-अंडे – 2
-रिफाइंड तेल – 1 कप
-पिसी हुई शक्कर – 1 चम्मच
-बेकिंग पाउडर – 3 चम्मच
-नमक – आधा चम्मच
-वनीला एसेंस – आधा चम्मच
-चॉकलेट या पसंद का कोई भी एसेंस
वॉफल्स बनाने की आसान विधि
वॉफल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें अंडों को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वे हल्के और झागदार हो जाएं. इसके बाद उसी बाउल में मैदा, दूध, रिफाइंड तेल और पिसी हुई शक्कर डाल दें. अब इसमें बेकिंग पाउडर, नमक और वनीला या चॉकलेट एसेंस मिलाएं.
सभी चीजों को धीरे-धीरे मिलाते हुए स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल में गांठ न रहें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध और मिला सकते हैं.
अब वॉफल मेकर को ऑन करके अच्छे से गर्म होने दें. प्लेट्स पर हल्का सा बटर या तेल लगाएं ताकि वॉफल्स चिपकें नहीं. इसके बाद तैयार घोल वॉफल मेकर में डालें और ढक्कन बंद कर दें.
वॉफल्स को हल्का सुनहरा होने तक सेकें. जब वॉफल्स कुरकुरे और खुशबूदार हो जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लें. गरमागरम वॉफल्स को आप चॉकलेट सॉस, न्यूटेला, शहद, फ्रूट्स या आइसक्रीम के साथ परोस सकते हैं. ये नाश्ते के साथ-साथ शाम के स्नैक्स में भी बढ़िया लगते हैं.
About the Author
मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें