Vijay Hazare Trophy 2025-26 Winner: अथर्व तायडे के शतक ने विदर्भ को बनाया चैंपियन, पहली बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब
Last Updated:
बेंगलुरु, 18 जनवरी – विदर्भ ने अथर्व तायडे के शानदार शतक और शानदार गेंदबाजी की वजह से रविवार को सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली. विदर्भ ने तायडे के 128 रन (118 गेंद, 15 च
विदर्भ ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी.नई दिल्ली. विदर्भ ने अथर्व तायडे के शानदार शतक और शानदार गेंदबाजी की वजह से सौराष्ट्र को 38 रन से हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली. विदर्भ ने तायडे के 128 रन (118 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) की मदद से 317 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जवाब में सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर ऑल आउट हो गई. सौराष्ट्र ने 30 रन पर दो विकेट गिरने के बाद भी काफी देर तक मुकाबला किया, लेकिन जल्दी ही 22.4 ओवर में चार विकेट पर 112 रन हो गया.
सौराष्ट्र के लिए प्रेरक मांकड़ (88) और चिराग जानी (64) ने अर्धशतक लगाए और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की. उनकी साझेदारी में विदर्भ के खराब फील्डिंग से भी मदद मिली. बीच के ओवरों में विदर्भ के फील्डर्स ने कुछ कैच छोड़े. मांकड़ को 70 रन पर हर्ष दुबे की गेंद पर मिड-विकेट पर जीवनदान मिला और जानी का कैच भी छूटा जब वह 14 रन पर थे, जिससे सौराष्ट्र मैच को उम्मीद से ज्यादा देर तक खींचने में कामयाब रहा. लेकिन आखिरकार मांकड़ के आउट होते ही सौराष्ट्र की उम्मीदें खत्म हो गईं.
विदर्भ ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी.
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर दुबे (59 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर कट करने की कोशिश की लेकिन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने जल्दी ही जानी को आउट कर दिया. इसके बाद तेज गेंदबाज यश ठाकुर (50 रन देकर चार विकेट) और नचिकेत भुते (46 रन देकर तीन विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट कर विदर्भ की यादगार जीत का जश्न मनाया.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎! 🏆
Presenting the winners of Vijay Hazare Trophy 2025-26 👉 Vidarbha 👏